{"_id":"6012fc548ebc3e32b4380f23","slug":"a-group-of-advocates-withdrew-strike-hardoi-news-knp6085454163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं के एक गुट ने वापस ली हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं के एक गुट ने वापस ली हड़ताल
विज्ञापन
फोटो-25- अधिवक्ताओं को संबोधित करते सवायजपुर वेलफेयर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव। स
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। तहसील परिसर में गुरुवार को सवायजपुर वेलफेयर बार एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने की। चर्चा के बाद 20 दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई।
अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सोमवार को हुई वार्ता के दौरान एसडीएम दीपक वर्मा ने अधिवक्ताओं के साथ हुए विवाद के मामले में खेद जताया है।
उनके द्वारा अधिवक्ताओं को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है। इसलिए वादकारी हित में संगठन हड़ताल वापस लेता है। बताया कि शुक्रवार से अधिवक्ता पूर्व की तरह न्यायिक कार्य करेंगे।
इससे इतर द ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन ने अभी तक हड़ताल समाप्ति को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। अध्यक्ष उदयराज सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को एसडीएम के साथ वार्ता जरूरी हुई थी, लेकिन उस दौरान कोई निर्णय नहीं हो सका था।
विज्ञापन
इसलिए संगठन से जुड़े अधिवक्ता अभी हड़ताल पर ही रहेंगे। एसडीएम दीपक वर्मा ने बताया कि एक संगठन ने हड़ताल वापसी का प्रस्ताव दिया है। उनका प्रयास है कि माहौल बेहतर किया जाए।