फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A group formed during the lockdown, starting a shop to achieve self-reliance

Hardoi News: लॉकडाउन में बनाया समूह, दुकान से तय किया आत्मनिर्भरता का सफर

Sat, 28 Mar 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A group formed during the lockdown, starting a shop to achieve self-reliance
फोटो 23: परचून की दुकान का संचालन करतीं राजश्री। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन

शाहाबाद के इशेपुर की राजश्री ने गांव की महिलाओं को जोड़कर बनाया समूह



दुकान संचालन से परिवार की बढ़ी आमदनी और भी कारोबार को गति देने का संकल्प



संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। शाहाबाद की ग्राम पंचायत धियरई के मजरा इशेपुर की राजश्री ने कोविड-19 में लगे लॉकडाउन में खाली समय का सदुपयोग कर समूह बनाया। गांव की 10 महिलाओं को जोड़कर स्वयं सहायता समूह बनाया और बचत की आदत डाली। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से समूह को जोड़ने के साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार का रास्ता चुना।



इशेपुर निवासी राजश्री ने बताया कि वह इंटरमीडिएट तक पढ़ी हैं। शादी के बाद ससुराल आ गईं। यहां पर पति सतीश चंद्र खेती किसानी करते हैं। खेती-किसानी और घर के कामकाज से बचे समय के सदुपयोग के लिए गांव की दस महिलाओं को जोड़कर ज्योति महिला आजीविका स्वयं सहायता समूह बनाया। साल-2020 में लॉकडाउन के दौरान गांव में भी कोई कामकाज खास नहीं बचा था, इससे हम सभी के पास समय-समय ही था। लॉकडाउन में खाली समय को देखते हुए अपना स्वरोजगार स्थापित करने का मन बनाया।
विज्ञापन




बताया कि समूह की महिलाओं को बचत की आदत डाली। इसी के साथ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद से परचून की दुकान संचालित किए जाने की रणनीति बनाई। खुद के रुपये के साथ ही समूह से रुपये लेकर परचून की दुकान संचालित की। दुकान संचालन से आमदनी बढ़ी है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed