फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A female follower posted at the Badaun police line dies.

Hardoi News: बदायूं पुलिस लाइन में तैनात महिला फाॅलोवर की मौत

Wed, 24 Sep 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
A female follower posted at the Badaun police line dies.
फोटो-13- ईश्वरी देवी। स्रोत: परिजन
हरदोई। बदायूं पुलिस लाइन में फॉलोवर के पद पर तैनात महिला की बीमारी से मौत हो गई। बदायूं से लखनऊ उपचार के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला भगवान निवासी ईश्वरी देवी (57) पुलिस विभाग में फॉलोवर थीं। उनकी तैनाती इन दिनों बदायूं पुलिस लाइन में थी। पुत्र मुकेश के मुताबिक, ईश्वरी देवी छोटे भाई अनिल के साथ बदायूं में रहती थीं। सोमवार शाम बदायूं पुलिस लाइन में ईश्वरी देवी की तबीयत बिगड़ गई। उनको अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार शाम उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन ईश्वरी को लेकर लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहानीखेड़ा के पास उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर परिजन उन्हें सीएचसी पिहानी ले गए। यहां चिकित्सक ने ईश्वरी को मृत घोषित कर दिया। परिवार में दो पुत्र हैं। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में बीमारी से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पति की मौत के बाद ईश्वरी को मिली थी नौकरी
ईश्वरी देवी के पति चंद्रपाल पुलिस विभाग में फॉलोवर थे। वर्ष 1988 में ही चंद्रपाल की मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक आश्रित के तौर पर ईश्वरी को नौकरी मिली थी। दुर्भाग्य यह है कि वह भी अपनी नौकरी पूरी नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed