फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A farmer was murdered over a dispute regarding the return of his mortgaged tractor.

Hardoi News: गिरवी रखे ट्रैक्टर को वापस मांगने के विवाद में हुई थी किसान की हत्या

Sat, 03 Jan 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
A farmer was murdered over a dispute regarding the return of his mortgaged tractor.
फोटो-14- आरोपी गौरव सिं​​ह। संवाद  
हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी में किसान की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। 45 हजार रुपये लेकर गिरवी रखे गए ट्रैक्टर को वापस मांगने पर शराब के नशे में विवाद हुआ था। इसके कुछ देर बाद मफलर से गला कसकर किसान की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में फत्तेपुर निवासी गौरव सिंह उर्फ भोला को गिरफ्तार किया था। हत्या में इस्तेमाल मफलर भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कन्हारी निवासी गोविंद उर्फ नितिन कटियार (27) खेती करते थे। गोविंद गांव के उत्तर दिशा स्थित अपने खेत में झोपड़ी बनाकर रहता था। 30 दिसंबर की सुबह गोविंद का शव झोपड़ी के बाहर की ओर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में गला कसकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। गोविंद के भाई विपिन कटियार ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन में घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम काम कर रही थी। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि घटना को फत्तेपुर निवासी गौरव सिंह उर्फ भोला सिंह ने अंजाम दिया था। बताया कि गोविंद ने अपना ट्रैक्टर 45 हजार रुपये में गौरव के पिता शिव किशोर सिंह के पास गिरवी रखा था। 29 दिसंबर की रात गौरव और गोविंद ने झोपड़ी में ही शराब पी थी। इस दौरान गोविंद ने कहा कि ट्रैक्टर वापस दिला दो। ट्रैक्टर मिलने के बाद धीरे-धीरे रुपये अदा करने की बात उसने कही थी। इसको लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज हुई तो गोविंद ने गौरव को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव घर न जाकर पास ही सरसों के एक खेत में छिप गया। आधा घंटे बाद फिर झोपड़ी में गया और मफलर से गला कसकर सोते समय गोविंद की हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि सवायजपुर कोतवाली की पुलिस टीम, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में घटना का खुलासा और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।



शातिर गौरव पर तीन जनपदों में दर्ज हैं आठ मामले
सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि गौरव बेहद शातिर है। उसके खिलाफ शाहजहांपुर के अल्हागंज थाने में दो, फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाने में एक, हरदोई के सवायजपुर थाने में तीन और पाली थाने में दो मामले दर्ज हैं। सभी मामले गंभीर धाराओं के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed