{"_id":"68dd69a7f2bfda91fe02ebc2","slug":"a-cunning-thief-was-arrested-four-thefts-were-revealed-hardoi-news-c-213-1-hra1006-138247-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शातिर चोर गिरफ्तार, चार चोरियों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शातिर चोर गिरफ्तार, चार चोरियों का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। पुलिस ने मंगलवार रात एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चार चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से चोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात सुजानपुर मोड़ स्थित अंडरपास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसके हाथ में आभूषण से भरा एक थैला भी था। आरोपी ने अपना नाम और पता कस्बे के नटपुरवा निवासी छोटली बताया। पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति ने चार चोरियां करने की बात स्वीकार की हैं।
इसमें आठ मार्च को कस्बे के ठाकुरगंज मोहल्ले के एक मकान से आभूषण और नकदी, तीन और 14 अप्रैल को ग्राम कुशहा मजरा कुकही में अलग-अलग मकान में चोरी और 18 मई को ग्राम तकिया पतसैनी में एक मकान से आभूषण और नकदी चोरी करने की बात बताई है। आरोपी के पास से 10 जोड़ी पायल, तीन बिछिया और एक कंगन बरामद किया गया है। आरोपी पर कछौना कोतवाली में सात और उन्नाव जनपद के हसनगंज थाने में लूट, गैंगस्टर एक्ट और चोरी की धाराओं में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कोतवाल प्रेम सागर ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।