{"_id":"643316be369d52141806e917","slug":"a-corona-patient-was-found-on-the-third-day-as-well-hardoi-news-c-12-1-171331-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीसरे दिन भी मिला कोरोना का एक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीसरे दिन भी मिला कोरोना का एक मरीज
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में रविवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना का एक संक्रमित मिला है। इसके बावजूद कोविड-19 के नियमों की अनदेखी की जा रही है। डॉक्टरों की मानें अगर इसी तरह से लापरवाही होती रही तो फिर कोरोना को फैलने में वक्त नहीं लगेगा।
सीएमओ डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि रविवार को आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में माधौगंज कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी 29 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। बताया गया है कि शुक्रवार को दवा लेने गई महिला ने कोरोना की जांच करवाई थी। इसके बाद दूसरे दिन आई जांच रिपोर्ट में महिला के संक्रमित होने की पुष्टि की गई।
सीएमओ ने बताया कि इस बात की पुष्टि होने पर टीम को होम आइसोलेट कराने के लिए भेजा गया। मरीज को वहीं पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस तरह से अब तक 17 लोगों कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 13 एक्टिव मरीज हैं। इनका इलाज चल रहा है।