{"_id":"5fb6a05b8ebc3e9bc8194f13","slug":"a-bus-collided-with-a-bicycle-hitting-friends-one-killed-hardoi-news-knp59507314","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार दोस्तों को टक्कर मार पेड़ से टकराई बस, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार दोस्तों को टक्कर मार पेड़ से टकराई बस, एक की मौत
विज्ञापन
ाटो-17-दुर्घटनाग्रस्त बस। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज (हरदोई)। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में कोथावां-माल मार्ग पर साइकिल सवार दोस्तों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना में साइकिल सवार एक किशोर की मौत हो गई,जबकि उसका दोस्त और बस चालक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलौवा निवासी मोहित (14) पुत्र रेवती उर्फ रविंद्र नाथ बचपन से ही अपने ननिहाल ग्राम मनिकापुर में नाना शत्रोहन के पास रहता था। गुरुवार की दोपहर वह अपने दोस्त वागले (14) पुत्र विमलेश निवासी मनिकापुर के साथ साइकिल से कोथावां की ओर जा रहा था। कोथावां-माल मार्ग पर अतरौली की ओर जा रही डबल डेकर बस ने साइकिल सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वागले और बस चालक नासिर (45) पुत्र नबाव अली निवासी गिधौड़ जनपद मेरठ घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को शाम को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा, कोथावां चौकी प्रभारी शिव शंकर मिश्रा, कल्यानमल चौकी प्रभारी विजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उधर दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही मोहित के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। मोहित तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।