{"_id":"5e1227e08ebc3e87ad58b207","slug":"a-bridge-will-be-built-on-akhadia-drain-with-one-and-a-half-crores-hardoi-news-knp5365612127","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ रुपये से अखड़िया नाले पर बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ रुपये से अखड़िया नाले पर बनेगा पुल
विज्ञापन
हरदोई। संडीला-मेहंदीघाट से माहिमपुर संपर्क मार्ग पर 30 मीटर लंबे लघु सेतु का निर्माण कराने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर पुल का निर्माण कराया जाएगा। प्रस्ताव की मंजूरी के साथ ही 30 लाख रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं। पुल का निर्माण होने से 10 गांवों के आठ हजार लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। बारिश में यहां से आवागमन दूभर हो जाता है।
संडीला-गौसगंज-मल्लावां-मेहंदीघाट मार्ग से माहिमपुर संपर्क मार्ग पर अखड़िया नाला पड़ता है। अखड़िया नाले पर छोटी पुलिया बनी हुई है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। भारी वाहन तो यहां से गुजर नहीं पाते। बरसात के मौसम में यहां आवागमन भी अवरुद्ध हो जाता है। मल्लावां-बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू ने यहां पर लघु सेतु का निर्माण कराने के प्रस्ताव उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को दिया था। इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर लिया है। लोक निर्माण विभाग के खंड-दो के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव के मुताबिक लघु सेतु के निर्माण पर एक करोड़ 48 लाख 85 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। 29 लाख 77 हजार रुपये शासन ने अवमुक्त भी कर दिए हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल्द ही पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा। लघु सेतु के निर्माण से भगतूपुरवा, गड़रियनपुरवा, कुतुवापुर, माहिमपुर, एकघरा, रायसिंहपुरवा के अलावा कस्बे के लोगों को भी लाभ होगा।
लोगों ने जताई खुशी
माहिमपुर निवासी खुशीराम ने बताया कि पुल का निर्माण होने से आवागमन में राहत मिलेगी। ट्रैक्टर-ट्राली ले जाने में परेशानी होती थी, लेकिन अब पुल बनने से राहत मिल जाएगी। बबलू कुमार ने बताया कि काफी समय से सुन रहे थे कि पुल का निर्माण करा दिया जाएगा। शनिवार को पता चला कि पुल मंजूर हो गया है तो खुशी हुई। विधायक को भी धन्यवाद। चंद्रिका राजपूत ने कहा कि पुल निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को अधिक राहत मिलेगी। बरसात से पहले अगर लघु सेतु का निर्माण हो जाए तो बहुत अच्छा होगा। कम से कम आठ हजार लोगों को राहत मिलेगी। शेर सिंह का कहना है कि बरसात के दिनों में आना-जाना मुश्किल हो जाता था। अब पुल का निर्माण हो जाएगा तो राहत मिलेगी। निर्माण करने वाले लोग गुणवत्ता का भी ख्याल रखें।