{"_id":"87518","slug":"Hardoi-87518-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर गार्ड को बंधक बनो बैट्री लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर गार्ड को बंधक बनो बैट्री लूटी
Hardoi
Updated Fri, 27 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कछौना (हरदोई) कछौना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को मोबाइल दुकानदार के साथ हुई घटना के बाद बुधवार की रात कुछ लोगों ने एक टावर पर धाबा बोल दिया और गार्ड को बंधक बना बैट्री लूटी ली।
लखनऊ हरदोई मार्ग पर कटियामऊ के पास टाटा कंपनी के टावर को बुधवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। टावर पर तैनात तकनीशियन मंजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह उसे नेटवर्क डाउन होने की जानकारी मिली तो वह जैसे ही टावर के अंदर पहुंचे, तो वहां का ताला टूटा मिला। गेट के पास तीन बैट्रियां पड़ी थीं। टावर के पीछे प्राइवेट गार्ड आजाद के हाथ पैर व मुंह बंधा हुआ था। बंधन मुक्त होने पर आजाद ने घटना बताई। उसने बताया कि टावर में आधा दर्जन बदमाश घुसे थे और उन्होंने उसे पकड़ कर बांध दिया और बैट्री खोल ले गए। तकनीशियन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। एसओ अजय सिंह ने बताया कि आए दिन बैट्री गायब होती रहती हैं, पर मामले की गहराई से जांच कराई जाएगी।