{"_id":"76871","slug":"Hardoi-76871-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी पर बदमाशों ने तान दिया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी प्रभारी पर बदमाशों ने तान दिया तमंचा
Hardoi
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा क्षेत्र में शनिवार की रात फिल्मी स्टाइल में पुलिस और बदमाशों का आमना सामना हो गया। इस दौरान एक बदमाश भाग गया, पर सेमरा चौकी प्रभारी ने उसके दो साथियों को घेर कर तमंचा और कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।
सेमरा चौराहा चौकी प्रभारी अरविंद सिंह राना शनिवार की रात गश्त पर थे। होसियापुर के पास सड़क पर उन्हें रस्सा सा बंधा दिखा और झाड़ियों में कुछ आहट लगी। जैसे ही वह झाड़ियों की ओर बढ़े, तो उसमें से तीन युवक बाहर निकल आए। उसमें से एक युवक ने चौकी प्रभारी पर तमंचा तान दिया। युवक ने फिल्मी स्टाइल से चौकी प्रभारी से कहा कि पुलिस गोली चला नहीं सकती, पर अगर वह हिले तो वह उनके गोली मार देगा। इतना कहते हुए वह भागने लगा। हालांकि उसके पीछे दो अन्य युवक भी भागे, पर चौकी प्रभारी ने अपने सिपाहियों के साथ उन्हें दौड़ा लिया और घेर कर दो को पकड़ लिया। उनके पास से दो तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। पुलिस उन्हें रात में ही चौकी लेकर आई और उनकी निशानदेही पर एक बाइक भी बरामद की। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के शाबिरपुर निवासी पप्पू सिंह व बेहटागोकुल निवासी प्रदीप सिंह बताया, जबकि भागने वाला उनका साथी संजय सिंह था। सीओ सिटी ने बताया कि संजय की तलाश जारी है।