{"_id":"76112","slug":"Hardoi-76112-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का सर्वांगीण विकास करते कैंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का सर्वांगीण विकास करते कैंप
Hardoi
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में 12 दिवसीय समर कैंप की शुरुआत मंगलवार को हुई। समर कैंप का एएसपी पूर्वी राकेश शंकर ने उद्घाटन कर बच्चों में सर्वांगीण विकास के लिए समर कैंप का सहयोग होने की बात कही। समर कैंप में बच्चों को कंप्यूटर समेत कई शिक्षाप्रद जानकारियों के विषय में बताया गया।
एएसपी ने कहा कि समर कैंप बच्चों में व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करता है। इसमें खेलकूद, संगीत के साथ ही गणित, विज्ञान व कंप्यूटर आदि के ज्ञान की प्राप्ति होती है। विशिष्ट अतिथि एसबीआई के मुख्य प्रबंधक विवेक ताम्नकर ने कहा कि समर कैंप से वह जानकारियां हासिल होती हैं, जो सामान्य तौर पर स्कूल में तथा घर में नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि 12 दिवसीय कैंप में बच्चे मनोरंजन के साथ जानकारियां ग्रहण करें। शिक्षक चंद्र प्रकाश दीक्षित ने कहा कि समर कैंप से शारीरिक व शैक्षिक जानकारियां मिलती है।
कैरियर एकेडमी के महाप्रबंधक अनिल अवस्थी ने कहा कि कैंप के माध्यम से प्रयास रहेगा कि तमाम महत्वपूर्ण बातें सिखाई जाएं। कंप्यूटर सेंटर संचालक गोपाल द्विवेदी ने कहा कि कैंप में बच्चों को कंप्यूटर संबंधित तमाम जानकारियां भी दी जाएंगी। स्कूल प्रबंधक ने कहा कि समर कैंप सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक होगा। प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी ने लोगों का आभार जताया। इस दौरान मुकुल सिंह, भूमिका सिंह, दिव्या सिंह, दुर्गेश नंदिनी, निकिता, अंशुल, कौशल कुमार व राम प्रकाश पांडेय मौजूद रहे।