{"_id":"75310","slug":"Hardoi-75310-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की साफ सफाई का रखेंं ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की साफ सफाई का रखेंं ध्यान
Hardoi
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ उनके रहन सहन और साफ सफाई को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया जा रहा है। बीएसए ने गुरुवार को स्कूलों का निरीक्षण किया और किसी भी छात्रा के बीमारी आदि की शिकायत पर तुरंत उसे उपचार दिलाने का आदेश दिया।
जिले के 19 विकास खंडों में 20 कस्तूरबा गांधी स्कूल संचालित हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में बीमारियों की आशंका को लेकर स्कूलों की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक-एक स्कूल में 80 से लेकर 100-100 छात्राओं को देखते हुए बीएसए ने साफ सफाई और भोजन की स्वच्छता पर ध्यान देने का आदेश दिया है। वार्डेन को जारी किए आदेश में बीएसए ने साफ और स्वच्छ हरी सब्जी के साथ साथ छात्राओं को पौष्टिक आहार देने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी छात्राओं को जरा सी बीमारी की बात मिले, तुरंत ही संबंधित डाक्टर से मिलकर उसका उपचार कराया जाए। गुरुवार को बीएसए सियाराम निर्मल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल अहिरोरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने छात्राओं से परीक्षा के बारे में जानकारी ली और शैक्षिक माहौल पर खुशी जताई। वहीं बीएसए ने गुरुवार को शुरू हुई परीक्षा का भी निरीक्षण किया। अहिरोरी विकास खंड के प्राथमिक स्कूल कंथाथोक में शिक्षिका का अटैचमेंट मिला तो नाराजगी जताई। वहीं कुछ अन्य स्कूलों को भी देखा।