{"_id":"75025","slug":"Hardoi-75025-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकत्री के सहारे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकत्री के सहारे विद्यालय
Hardoi
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सवायजपुर। तहसील क्षेत्र में स्थित विकास खंडों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक का शिक्षा का स्तर लाख प्रयासों के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा। कहीं शिकायतों तो कहीं शिक्षामित्रों के स्कूल न आने से बच्चों के सामने पठन पाठन की दिक्कतें हैं।
तहसील से तीन किमी दूर स्थित विकास खंड भरखनी की भैलामऊ के प्राथमिक स्कूल उधरनपुर में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। सोमवार को स्कूल का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगीता देवी द्वारा किया जा रहा था। यहां कुल छात्र/छात्राएं 77 के सापेक्ष मात्र 15 ही मौजूद मिले। इंचार्ज शिक्षक शिवकुमार आकस्मिक अवकाश पर बताए गए। वहीं शिक्षामित्र जोगराज बीए की परीक्षा देने तथा शिक्षामित्र के न आने की बात बताई गई। स्कूल में रसोइया मिथिलेश मीनू के अनुसार रोटी व सोयाबीन की सब्जी परोसती नजर आई। कक्षा 5 के छात्र अनंतराम व अभिषेक, दो के पवन व दीपू, एक की अंकिता ने खाना मीनू के अनुसार मिलने की बात कही।
वहीं बच्चों ने बैग न मिलने की शिकायत की। स्कूल में पानी पीने को हैंडपंप नहीं लगा है, जिससे रसोईया को खाना बनाने तथा बच्चो पानी पीने को दूर स्थित हैंडपंपों तक जाना पड़ता है। स्कूल में रैंप टूट गए, पर इसमें लगा लोहे का एक एंगिल से बच्चों को कभी भी चोट लग सकती है। ग्रामीणों द्वारा स्कूल में अतिक्रमण से भी बच्चों को परेशानी हो रही है। खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा स्कूल के संचालन को गलत बताते हुए अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही।