फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   जेल में पहुंच बहनों ने किया टीका

जेल में पहुंच बहनों ने किया टीका

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। भाई-बहन के अटूट प्रेम को जिला जेल में मिलाई का अवकाश भी बहनों को भाइयों का टीका करने से नहीं रोक सका। जेल प्रशासन के सहयोग से सात सौ बहनों ने जिला जेल पहुंच कर अपने भाइयों को टीका कर उनके लिए दुआ मांगी। दीपावली पर तेरह सौ दीपों से कारागार को रोशन किया गया।
विज्ञापन

जिला जेल में शनिवार को मिलाई नहीं होती है। शनिवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है, पर अबकी भाई दूज शनिवार को होने से जेल में बंदियों से मिलाई न होने से बहने आशंकित थी। जिला कारागार के बाहर महिलाओं की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। जिला कारागार प्रशासन ने त्योहार के मद्देनजर दूर दराज से अपने भाई को टीका करने आई बहनों को मायूस नहीं किया। जेल अधीक्षक विजय प्रकाश वर्मा ने त्योहार से महिलाओं को जिला कारागार में बंद बंदियों से मिलने की इजाजत दे दी। उन्होंने जिला कारागार मिलाई करने आई सभी महिलाओं को बंदियों से मिलवाया।
विज्ञापन

महिलाओं ने जिला जेल पहुंच कर भाइयों का टीका किया और उनकी सलामती की दुआ मांगी। बंदी भी अपनों से मिलकर भावविभोर हो गए। जिला जेल में सुबह से चला मिलाई का सिलसिला शाम तक जारी रहा। इधर दिवाली पर भी जेल अधीक्षक वर्मा द्वारा बंदियों के लिए व्यापक व्यवस्था की गई। जिला कारागार में तेरह सौ दीपक जलाए गए। कारागार का कोना कोना प्रकाश से रोशन हो गया। बंदियाें और जेल कर्मियों ने दीप पर्व को उत्साह से मनाया और बंदियों को घर सा माहौल देने का प्रयास किया गया। दीपावली पर्व धूमधाम से मना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed