फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मांगों के समर्थन में संघ ने दिया धरना

मांगों के समर्थन में संघ ने दिया धरना

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले हरदोई सदर शाखा के लेखपालों ने मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर सोमवार को धरना दिया। लेखपालों ने कई मांगों को पूरा करने के लिए आवाज उठाते हुए अन्यथा की स्थिति में तहसील दिवस के बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे हरदोई शाखा के लेखपालों ने कई प्रकार की मांगों से अवगत कराया। संघ के अध्यक्ष महेंद्र चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में राजस्व लेखपालों की तमाम प्रकार की समस्याएं हैं। लेखपालों के प्रारंभिक वेतनमान, वाहन भत्ता, स्टेशनरी भत्ता के उच्चीकृत करने की मांग की। राजस्व निरीक्षकों के पद पर शत प्रतिशत प्रोन्नति व्यवस्था लेखपाल संवर्ग से सुनिश्चित करने, लेखपालों की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, अतिरिक्त हल्कों में काम करने वाले लेखपालों को अतिरिक्त मानदेय देने तथा नियुक्ति अधिकारी एसडीएम के स्थान पर डीएम को बनाने की मांग की।
विज्ञापन

लेखपालों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा तो 16 सितंबर से 13 अक्तूबर के मध्य पड़ने वाले सभी तहसील दिवस एवं समाधान दिवस का बहिष्कार किया जाएगा। मंत्री ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि लेखपालों की मांगों को लेकर मंगलवार को एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया जाएगा। इस दौरान सदर शाखा के तमाम लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed