{"_id":"37-185423","slug":"Hardoi-185423-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यकों को आवासों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों को आवासों की सौगात
Hardoi
Updated Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम विकास योजना से चयनित गांव में रहने वाले पात्र अल्पसंख्यकों को लोहिया आवास का लाभ मिलेगा। नवीन वित्तीय वर्ष में चयनित गांव में शासन ने अल्पसंख्यकों को लोहिया आवास के लिए अलग से लक्ष्य निर्धारित किया है। शासन के निर्देशानुसार समग्र ग्राम में अल्पसंख्यकों को लोहिया आवास देने का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया।
ग्राम्य विकास आयुक्त ने जिले के अफसरों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पात्र अल्पसंख्यकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। राजस्व ग्रामों व उनके मजरों को विकास कार्यों से संतृप्त करने को डा. राम मनेाहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना से जिले में वित्तीय वर्ष 14-15 के अंतर्गत 40 ग्रामों का चयन कर लिया गया। समग्र ग्रामों का चयन होने के बाद अब उनमें विभागों की योजनाओं व निर्माण कार्यों को संचालित करने के निर्देश दे दिए गए। ज्ञात हो कि समग्र ग्रामों में तो सभी विभागों की योजनाएं तो संचालित ही कराई जाएंगी। वहीं सरकार की डा. राम मनोहर लोहिया ग्रामीण आवास योजना से भी पात्रों को लाभान्वित कराया जाएगा।
अबकी शासन ने अल्पसंख्यकों को अलग से मात्राकृत करते हुए लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्ष 2001 के जनगणना के अनुसार अल्पसंख्यकों की आबादी के अनुसार ग्रामों की संख्या का पुनर्निर्धारण कर आबादी का 20 फीसदी ग्रामों का मात्राकृत करते लक्ष्य निर्धारित हुआ है। ग्राम्य विकास आयुक्त एचएल गुप्ता के पत्र के अनुसार, सूबे में 32,648 आवास 914.11 करोड़ रुपये से बनाए जाएंगे। जिसमें 6530 अल्पसंख्यकों को आरक्षित किए गए। इसी के अनुसार जिले के 40 समग्र ग्रामों में कुल 191 आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। आयुक्त ने जिले के अफसरों को आवास को अल्पसंख्यक परिवारों के पात्रों को चिह्नित कर ब्लाकवार लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उधर, शासन से पुनर्निर्धारण नीति से समग्र ग्रामों में अल्पसंख्यकों को आवास देने का लक्ष्य 2001 की जनगणना के आधार पर किया है। 2001 की जनगणना के अनुसार जिले की कुल आबादी 33,98,306 है। जिसके सापेक्ष अल्पसंख्यकों की संख्या कुल 4,65,996 है। कुल आबादी के 13.71 फीसदी अल्पसंख्यकों पर शासन ने कुल 40 ग्रामों के चयन का लक्ष्य बनाया है।