{"_id":"37-185322","slug":"Hardoi-185322-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय एक्सप्रेस संडीला में नहीं रुकी, अधीक्षक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय एक्सप्रेस संडीला में नहीं रुकी, अधीक्षक सस्पेंड
Hardoi
Updated Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/संडीला। बनारस से चलकर बरेली जाने वाली अप रूट की मुगलसराय एक्सप्रेस बुधवार को संडीला स्टेशन पर ठहराव होने के बावजूद रनथ्रू सिगभनल मिलने से आगे बढ़ गई। ट्रेन के संडीला स्टेशन से करीब एक किलोमीटर आगे निकलने पर जिम्मेदारों को होश आया तो आनन-फानन रेलवे क्रासिंग के फाटक पर ट्रेन रुकवाकर उसे वापस स्टेशन लाया गया। यातायात निरीक्षक बृजेश तिवारी ने स्टेशन पहुुंचकर जांच पड़ताल की और अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। देर शाम मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया।
ट्रेन संख्या 4307 मुगलसराय एक्सप्रेस का संडीला रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:25 बजे का ठहराव है। निर्धारित समय पर ट्रेन आई और गुजर गई। यह देख यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जानकारी की तो पता चला कि ट्रेन को रनथ्रू सिग्नल दे दिया गया है। गलती का अहसास होते ही आनन-फानन सिगभनल रेड कराया गया, लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन से एक किलोमीटर आगे निकल चुकी थी। संडीला रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन को रुकवाकर वापस स्टेशन लाया गया। गनीमत रही कि रेलवे फाटक बंद था। आगे पटरी पर कोई अन्य ट्रेन भी हो सकती थी, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
मामले की जानकारी मिलने पर मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों ने यातायात निरीक्षक को तत्काल जांच के लिए भेजा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर यात्रियों से जानकारी ली और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी। शाम को मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारी ने स्टेशन अधीक्षक रामजी राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस मामले को स्टेशन मास्टर ने बडे़ ही हल्के ढंग से लिया। स्टेशन अधीक्षक से पूछे जाने पर उन्होंने खुद को मामले से अलग बताते हुए सिगभनल की समस्या व स्टाफ की लापरवाही के चलते ट्रेन का रनथ्रू होना बताया।
विज्ञापन
मालगाड़ी गुजरने से पहले खोला फाटक
हरदोई। जिले के रेलवे विभाग के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से बिल्कुल भी अनभिज्ञ हो गए हैं। संडीला में इतनी बड़ी लापरवाही के कुछ ही देर बाद हरदोई स्टेशन के निकट पिहानी गेट पर भी की-मैन की लापरवाही सामने आ गई। दिन में करीब साढ़े 11 बजे लखनऊ की ओर से एक मालगाड़ी रोजा जा रही थी। ऐसे में रेलवे क्रासिंग बंद की जा चुकी थी। मालगाड़ी पिहानी गेट क्रासिंग से गुजर रही थी कि अचानक की-मैन ने फाटक खोल दिया, जबकि मालगाड़ी अभी आधी गुजरी थी। इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
इस मामले में स्थानीय रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को भी जानकारी हो गई। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि यह लापरवाही है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी।