फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पीआरडी जवानों ने छोड़ी राइफल

पीआरडी जवानों ने छोड़ी राइफल

Sun, 01 Jun 2014 05:36 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sun, 01 Jun 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। ड्यूटी के लिए पीआरडी जवान भले ही परेशान रहते हों, पर जब ड्यूटी मिलती है तो वह भी सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं पीआरडी जवानों ने तो राइफलों की सुरक्षा को भी दांव पर लगा दिया। आश्रम पद्धति स्कूल के निरीक्षण में ऐसी ही स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

पीआरडी ड्यूटी जिला प्रभारी ने शुक्रवार को कछौना के आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां ड्यूटी समाप्त होने पर पीआरडी जवानाें सुपुर्दगी में दिए बगैर राइफल कमरे में छोड़ कर चले गए। स्कूल के जिस कमरे में राइफल रखी मिली, वहां भी सुरक्षा भगवान भरोसे ही दिखी। सरकारी कार्यालयों व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को विभागों द्वारा युवा कल्याण विभाग से पीआरडी जवानों की मांग कर ड्यूटी लगवाई जाती है। वैसे तो अब पीआरडी जवानों को ड्यूटी कम मिलती है, पर कई सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा पीआरडी के कंधों पर है। जिसमें भी पीआरडी जवान काफी लापरवाही बरतते हैं। कछौना आश्रम पद्धति स्कूल में पीआरडी जवानों की मुस्तैदी की पोल खुल गई।
विज्ञापन

स्कूल में तीन पालियों में दो-दो सशस्त्र पीआरडी जवान ड्यूटी पर लगाए गए हैं। स्थिति का निरीक्षण करने को शुक्रवार की सुबह आठ बजे ड्यूटी प्रभारी पीएल शर्मा पहुंचे। सुबह आठ बजे ड्यूटी बदलने का समय है। बताया गया कि पीआरडी जवानों को कंधा बदल ड्यूटी बदलने के निर्देश हैं। जिसके अनुसार दूसरी पाली के जवान आने पर ही उनकी सुपुर्दगी में ही राइफल दी जा सकेगी, पर जब ड्यूटी प्रभारी स्कूल पहुंचे, तब तक दोनों पीआरडी जवान 40 कार्टज सहित राइफल की सुपुर्दगी दिए बगैर ही चले गए। बताया गया कि एक तो पीआरडी जवानों ने नियमों का उल्लंघन किया, वहीं जिस कमरे में राइफलें रखी गई थीं वहां की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी प्रभारी ने बताया कि कमरे के दरवाजे की स्थिति खराब है और खिड़कियों में पल्ले भी नहीं है। ऐसे में राइफल व कार्टज के चोरी होने की आशंका प्रबल है। निरीक्षण के समय तक जवान तो नहीं आए, पर अब उन्होंने इस बाबत जानकारी डीओ पीआरडी आरए सैनी को दे दी। उन्होंने इसमें कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed