फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   लोकतंत्र के लिए दिन खास, 17 लाख वोटरों पर टिकी आस

लोकतंत्र के लिए दिन खास, 17 लाख वोटरों पर टिकी आस

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। लोकतंत्र के गठन को लेकर जनता की राय लेने का आज यानी गुरुवार का दिन बेहद खास है। राजनैतिक दलों ने अपने अपने वादों को मतदाताओं के बीच पहुुंचाकर अपनी भविष्य की मंशा जाहिर कर दी है तो प्रशासन ने भी हरदोई लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में 1233 केंद्रों में 1773 पोलिंग बूथ तैयार कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी। अब बारी जिले के 17 लाख 13 हजार 529 मतदाताओं की है। इनको लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद एवं अपनी हिस्सेदारी तय करने के लिए बूथों पर जाकर मतदान करना है। आज का दिन सिर्फ और सिर्फ मतदाता का ही है। इसलिए अब सभी की निगाहें इन्ही 17 लाख मतदाताओं पर टिकी हैं।
विज्ञापन

हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सांसद के चयन को लेकर गुरुवार को क्षेत्र में मतदान होगा। प्रशासनिक तंत्र ने जिले की इस सीट को लेकर क्षेत्र को 118 सेक्टर व 12 जोनों में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर व जोन की जिम्मेदारी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दी गई है। 1233 मतदान केंद्र व 1773 बूथों की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एच भास्कर यशोध ने बताया कि इन बूथों में 18 को वर्नेबुल एवं 112 को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है। 130 अतिसंवेदनशील एवं 65 संवेदनशील बूथों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। 395 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वरों को नियुक्त किया गया है। बूथों की वीडियोग्राफी के लिए 192 टीमों को तैयार किया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 40 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग कराई जाएगी जोकि नेट के माध्यम से घरों पर भी देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सीएसएन महाविद्यालय परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के लिए एक वोटर को 26 सेकेंड
हरदोई। लेाकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथों पर एक मतदाता को औसतन 26 सेकेंड का ही समय मिल सकता है। 1500 से अधिक मतदाता होने पर एक बूथ पर मतदान करने के लिए ऐसे ही कुछ आंकड़े सामने आ रहे हैं। मौका सबको मिलेगा, पर यदि मतदाताओं की पंक्तियां न लगें तो मतदाता समय का ध्यान रखकर अपने साथ दूसरों की भी सहूलियत का ध्यान रख सकता है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे के मध्य होगा। इस हिसाब से 11 घंटे के दौरान ही एक बूथ पर 1500 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करवाना होगा। इसलिए एक मिनट में औसतन तीन मतदाताओं को ही अपने मताधिकार करने का मौका दिया जा सकता है। जिसके बाद एक मतदाता के पास वोट डालने के लिए 26 सेकेंड होंगे। उप निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि वोटर को प्रत्येक दशा में उसके मताधिकार का प्रयोग करवाया जाएगा। यदि छह बजे तक वह लाइन में लगा है तो वोटिंग तब तक होगी जब तक वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर नहीं लेता।

क्रिटिकल केंद्रों की वेब कास्टिंग
हरदोई। लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन 40 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग क ी व्यवस्था जिला प्रशासन ने सुनिश्चित कर ली है। 40 सेटरों के चयन में 20 नगरीय क्षेत्र तो 20 ग्रामीण क्षेत्र में व्यवस्था कराए जाने का दावा किया गया है। मतदान के दिन क्रिटिकल बूथों की सीधे वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसमें 20 नगरीय क्षेत्र की तो 20 ग्रामीण क्षेत्रों के सेंटर चयनित किए गए हैं।

एक पुरुष के बाद दो महिलाएं डालेंगी वोट
हरदोई। महिला मतदाताओं को वोट डालने के लिए ज्यादा देर कतार में नहीं लगना पड़ेगा। बूथों पर लगी कतारों में एक पुरुष के बाद दो महिलाओं को मौका दिए जाने की व्यवस्था की गई है। पुरुष व महिलाओं की अलग अलग लाइनें बनेगी।


चिकित्सालय भी रहेंगे एलर्ट
हरदोई। मतदाताओं को बूथों पर गरमी की वजह से किसी समस्या से दो चार न होना पड़े या फिर यदि कोई मतदाता गश खाकर गिर जाता है तो उसके लिए भी आयोग ने तैयारी रख रखी है। मतदाता बूथ पर इस बार प्राथमिक उपचार की दवाएं भी रहेंगी। यदि मतदाताओं को जरूरत होगी तो इन्हें दिया जा सकता है। पास के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी एलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed