फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बनारस में हर-हर मोदी न कहने पर मिल रही धमकी

बनारस में हर-हर मोदी न कहने पर मिल रही धमकी

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव/सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि गुजरात में प्रबुद्ध वर्ग परेशान है। वहां क ई अधिकारियों को जेल में बंद कराया गया। बनारस में गुजरात से आए लोग हर-हर मोदी न कहने पर लोगों को धमका रहे हैं। इसे वहां की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। वह बुधवार को पार्टी प्रत्याशी अशोक रावत के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन

नगर के बाजीगंज स्थित मैदान पर आयोजित सभा में राष्ट्रीय महासचिव ने केंद्र सरकार पर करारे कटाक्ष किए। कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस हाशिए पर आ गई है। उसके कार्यालय खाली पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा को हराने के लिए कांग्रेस, सपा और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। आज सूबे में जंगलराज है। सपा सरकार के पहले वर्ष में छह हजार हत्याएं, नौ हजार बलात्कार और दूसरे वर्ष में सात हजार हत्याएं और दस हजार बलात्कार की घटनाएं हुईं। जिन अधिकारियों ने अच्छा कार्य किया उन्हें सस्पेंड किया जा रहा है और अपराधियों को छोड़ने के लिए हाईकमान से सिफारिश की जा रही है। प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर बहन बेटी की इज्जत से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सपा और भाजपा को एक सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि दोनों ने ही मिलकर समाज में जहर घोला है। वोटों की राजनीति के चलते 125 से अधिक दंगे करवाकर राजनैतिक रोटियां सेंकी। मुजफ्फरनगर कांड में पीड़ितों की मदद की जगह सरकार सैफई महोत्सव में व्यस्त थी। किसानों को फ्री पानी देने का वादा तो दूर बिजली तक देना मुश्किल हो रहा है। बसपा सरकार बनने पर देश का विकास होगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री अब्बुल मन्नान, विधायक बृजेश वर्मा, रजनी तिवारी, गोपाल नारायण, गंगाराम अंबेडकर, संत नारायण संतू, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed