{"_id":"37-179095","slug":"Hardoi-179095-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रैली से आम आदमी हलाकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रैली से आम आदमी हलाकान
Hardoi
Updated Tue, 22 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर में दो चुनावी रैलियों के कारण सड़क की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। आम शहरियाें को पूरे दिन जाम के कारण तपती धूप में हलाकान होना पड़ा। शहर के सभी प्रमुख मार्ग व चौराहों पर जाम लगा रहा है। इससे स्कूली बच्चे भी फंसे रहे।
सोमवार की सुबह दस बजे शहर के आईटीआई मैदान में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की और दोपहर एक बजे सपा नेता मुलायम सिंह यादव की जनसभा थी। इस कारण शहर में अपने नेताओं को सुनने को सुबह से ही गांव के लोगों की भारी भीड़ सभा स्थलों की ओर आने लगी थी। जिस कारण सड़क पर वाहनोें को आवागमन में काफी दिक्कतें हुई। यातायात पुलिस द्वारा जनसभा स्थलों को जाने वाले प्रमुख मार्गों के संबंध में कोई व्यापक व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण भाजपा की जनसभा समाप्त होते ही लखनऊ रोड़ जाम हो गया। जहां पर अधिकारियों सहित कई वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।
जाम के कारण लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, अस्पताल चौराहा, कचहरी चौराहा, नुमाइश चौराहा कई घंटे तक जाम रहे। इससे आम लोग सबसे अधिक हलाकान रहे। यहीं हाल सपा की जनसभा समाप्त होने पर घंटाघर मार्ग, कचहरी मार्ग, बड़ा डाक घर मार्ग, नुमाइश चौराहा, डीएम चौराहा, बड़ा चौराहा पर भारी जाम लग गया। इससे यातायात प्रभावित रहा। आम लोग, यात्री बस, स्कूल बसें घंटों जाम में फंसी रही। पूरा शहर जाम से कराहा उठा। पुलिस कर्मी कहीं-कहीं पर डंडा फटकारते दिखे, पर व्यवस्था मेें कोई सुधार नजर नहीं आया।