फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   जर्जर लाइनों से हादसों का डर

जर्जर लाइनों से हादसों का डर

Mon, 30 Sep 2013 05:39 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 30 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बिजली की जर्जर लाइनें हादसों का सबब बन गई हैं। शहर हो या गांव लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं। मझिला क्षेत्र के वसभेरिया गांव में हाईटेंशन लाइन के जर्जर तारों की चपेट में आकर अब तक दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं। समस्या से नाराज लोग अधिशासी अभियंता की बर्खास्तगी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने की भी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड शाहाबाद के मझिला क्षेत्र का वसभेरिया गांव हादसों का पर्याय बन गया है। पिछले सालों में गांव के लोगों को एचटी लाइन से फायदा होना तो दूर नुकसान ही हुआ। हादसों से बेपरवाह विभाग ने अब तक गांव से जर्जर हाईटेेंशन लाइन नहीं हटाई हैं। गांव से होकर गुजरी 11 हजार केवीए की हाईटेेंशन लाइन काफी पुरानी हो गई है। इससे जर्जर तार टूट कर गिरते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर एचटी लाइन को दुरुस्त कराने को अभियंता को कई शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं, पर समस्या जस की तस है। 25 मई को तार टूटने से खड़ी गेहूं की फसल जल गई थी।
विज्ञापन

इसका मुआवजा आज तक नहीं मिला। 24 सितंबर को लाइन की चपेट में आकर बालकराम के पुत्र श्रवण की मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग झुलस गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। समस्या की उपेक्षा से क्षुब्ध ग्रामीणों ने अभियंता पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ उसे बर्खास्त करने की मांग उठाई है। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के प्रमुख सचिव राणा प्रताप सिंह ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed