फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कदमों को लगे ‘पर’

कदमों को लगे ‘पर’

Tue, 13 Aug 2013 05:35 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 13 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। सूबेे के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र ने कहा कि इंसान को अपनी सोच को बढ़ाना होगा, यदि सोच बड़ी होगी, तो वह कभी गरीब नहीं रह सकता। बोले, छात्र-छात्राओं को लैपटाप इसलिए दिए जा रहे कि वह आने वाले कल से जुड़ सकें और इसका लाभ लें।
विज्ञापन

वह सोमवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 12वीं पास छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क लैपटाप वितरण समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर जीडीसी में 2705 छात्र-छात्राओं को लैपटाप बांटे गए। उन्होंने कहा कि योजना को शुरू करने से पहले विदेश में संचालित योजना का फीड बैक लिया गया और उसकी कमियों को दूर कर एक ऐसा लैपटाप तैयार किया गया, जो छात्र-छात्राओं को बेहतर मौके प्रदान कर सके। योजना को शुरू करने से पहले अन्य पार्टियों ने झुनझुना व खिलौना बताया, पर जब सरकार के एक साल की अवधि में पहला लैपटाप दिया गया, तो सभी की जुबान पर ताले पड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश का वक्त बदल रहा है, क्योंकि अब सोच बदल रही है। सोच गरीब हो सकती है, पर व्यक्ति गरीब नहीं होता है। मिश्र ने कहा कि तीन माह बाद आज के ही दिन एक बार फिर से सभी को एकत्रित होकर इन तीन माह में लैपटाप से क्या किया, उसकी उपयोगिता जीवन में कितनी हासिल हुई, पर फीड बैक लिया जाएगा। कहा कि छात्र छात्राएं अपने किस्से कहानियां बताएं और यह भी बताएं कि इसमें और कितना अधिक इंप्रूवमेंट हो सकता है। बताया कि उन्हें लैपटाप मिला है, तो वह अपने घर व परिवार तथा आसपास के बच्चों को प्रोत्साहित करें कि वह भी बेहतर पढ़ें और अच्छे नंबरों से पास हों। सपा सरकार अगले साल उन बच्चों को भी लैपटाप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उन्हें पता है कि कुछ बच्चे अभी भी लैपटाप पाने से वंचित रह गए हैं, पर जल्द ही कंपनी से बात कर उन बच्चों को भी लैपटाप दिया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती और प्रदेश सरकार ने अब तो ज्ञान को बढ़ाने का मौका भी प्रदान किया है। सरकार की सोच है कि युवा अपने पैरों पर खड़ा हो। कहा कि सवा साल में वादे पूरे किए और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सरकार ने कई घोषणाएं की हैं। सांसद ऊषा वर्मा व मत्स्य निगम के अध्यक्ष राज्यमंत्री राजपाल कश्यप ने लैपटाप का प्रयोग बेहतर मौकों की तलाश में लगाने की बात कही। पूर्व सांसद जय प्रकाश, महिला कल्याण निगम अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा, विधायक बाबू खां, महावीर सिंह, श्याम प्रकाश, अनिल वर्मा।
सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, डीएम एके द्विवेदी, एसपी गोविंद अग्रवाल, सीडीओ वियोधन आदि मौजूद थे। डीएम ने अगले तीन माह बाद एक सभा का सभी छात्र-छात्राआें से फीड बैक लेने की तिथि घोषित कर दी। उधर, छात्र-छात्राओं को लैपटाप मिलते ही सभी के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। छात्र-छात्राएं सुबह आठ बजे ही जीडीसी पहुंच गए थे और लैपटाप पाने को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। हाथों में जैसे ही लैपटाप मिला उनकी चेहरों पर ताजगी आ गई। आडीटोरियम से जब वह लोग बाहर निकले तो उनके चेहरे पर खुशी के भाव नजर आ रहे थे।
इंसेट
लैपटाप हाथ में आते चहक उठे छात्र-छात्राएं
हरदोई। वैसे तो जिले में 26039 छात्र-छात्राएं पात्र हैं, पर उपलब्धता के अनुसार ही लैपटाप बांटे गए। जीडीसी के आडीटोरियम में वैसे तो सभी आठ संस्थाओं के करीब तीन सौ छात्र छात्राएं बैठाए गए, जिनमें से चुनिंदा 25 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने लैपटाप बांटे। इनमें शमा परवीन, गुलनाज, शबाना बानो, आयशा, आयुषी द्विवेदी, शालिनी सिंह, साक्षी, अर्चना सिंह, विभा मिश्रा, सूर्या देवी, प्रिया श्रीवास्तव, अर्चिता सिंह, प्रकाश व कोमल सिंह आदि थे, जबकि शेष छात्र छात्राओं को प्रभारी अफसरों ने लैपटाप दिया।
इंसेट
दो सौ तिरपन कर्मियों के हाथ में रही जिम्मेदारी
हरदोई। लैपटाप वितरण कार्यकम की जिम्मेदारी 253 कर्मियों को दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार व जीडीसी प्राचार्य रामकुमार मिश्रा के निर्देश में तैयारियां पूरी कराई गईं। जिनमें जिला प्रशासन ने इसके लिए 42 अधिकारी व 211 कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में डीडीओ अनिल पांडेय, जिला एई एमआई शैलेंद्र सिंह, डीआईओएस जय प्रकाश यादव, बीएसए देवेंद्र स्वरूप सचान, डीपीआरओ हरिशंकर मिश्र, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सुधीर दुबे, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महेश प्रसाद व सीडीपीओ, सुपरवाइजर व महिला टीचरें मौजूद थीं।
इंसेट---
फोन में भी कैद हो गए कार्यक्रम के सुखद पल
हरदोई। लैपटाप वितरण के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा दिए गए लैपटाप को कई छात्र-छात्राओं ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में भी कैद कर लिया। मुख्य अतिथि द्वारा बताए गए टिप्स पर तालियां बजीं, वहीं जब लैपटाप देने को बुलाया गया तो अन्य छात्र-छात्राओं अपने सहयोगियों को लैपटाप प्राप्त करते हुए सुखद पलों को कैमरे भी यादगार पलों के रूप में कैद कर लिया।
इंसेट---
‘वह एक साधारण परिवार से हैं और लैपटाप खरीद पाना किसी सपने से कम नहीं था, पर उनका सपना तो अब पूरा हो गया है। लैपटाप के माध्यम से अपने करियर को बेहतर बनाने के कई मौके मिलेंगे।’ प्रकाश कुमार
इंसेट---
‘अब तो रोचक जानकारियां प्राप्त कर कोई भी बड़ी मुश्किल कम नहीं है। एक क्लिक की दूरी पर जानकारियां मिल जाएंगी। लैपटाप मिलने से उच्च स्तर की जानकारियां प्राप्त कर करियर को चमका सकते हैं।’ कोमल सिंह
इंसेट---
‘लैपटाप के माध्यम से अब शिक्षा के नए आयामों से जुड़ने का मौका मिलेगा।लैपटाप के प्रयोग से देश विदेश की जानकारियां तो प्राप्त होंगी साथ ही रोजगार के मौके भी मिलेंगे, जो काफी फायदेमंद साबित होंगे।’ अर्पिता सिंह
इंसेट---
‘लैपटाप की मदद से अब तो दूरस्थ शिक्षा भी नजदीक हो गई है। अभी तक कोई भी फार्म भरने को साइबर कैफों पर लाइन लगानी होती थी, पर अब लैपटाप से फार्म भरकर दूरस्थ शिक्षा प्राप्त करना आसान हो गया है।’ प्रिया श्रीवास्तव
इंसेट---
इनको मिली लैपटाप की सौगात---
जीडीसी हरदोई-620, सीएसएन कॉलेज-827, आर्य कन्या महाविद्यालय-409, शिव संकट हरण महाविद्यालय सकाहा-70, जीडीसी पिहानी-670, श्रीसद् संस्कृत महाविद्यालय मल्लावां-21, मदरसा रिजविया इमादुलउलूम बिलग्राम-36, मदरसा जाफरिया नूरिया मजहरूलउलूम रहुला-52

इंसेट---
यकीन में बदल ही गए लैपटाप के सपने
पिहानी (हरदोई)। लैपटाप पाते ही जीडीसी पिहानी के छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चों ने बताया कि लैपटाप वितरण कार्ड मिलने के बाद से उनकी उम्मीदों को पर लगने से शुरू हो गए थे। राजकीय डिग्री कॉलेज पिहानी के पौने सात सौ छात्र-छात्राओं में अहमद नदीम, हिना सिंह, तबस्सुम बानो, संतोष गुप्ता, माला शर्मा व जय श्याम आदि घर पहुंचे। उनके चेहरे खुशी से खिले हुए थे। बोले, सीएम अखिलेश यादव ने वादा पूरा किया। जीडीसी पिहानी के 670 बच्चों को लैपटाप मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed