फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   एक लाख वैक्सीन और आईं

एक लाख वैक्सीन और आईं

Tue, 13 Aug 2013 05:35 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 13 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। जिले के कई ब्लाकों के गांवों से गई शिकायतों के बाद पशुपालन निदेशालय ने दो लाख वैक्सीन के बाद एक लाख एफएमडी यानी फु ट एंड माउथ डिजीज वैक्सीन जिले को और उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश मोहन दीक्षित ने बताया कि बारिश का सीजन शुरू होते ही जिले में एफएमडी का टीकाकरण शुरू करा दिया गया था। जिले को एफएमडी की दो लाख से अधिक वैक्सीन उपलब्ध कराई गई थी जिसे चिकित्सालय वार लक्ष्य साधकर वितरित किया गया था तथा पशुओं के समय रहते लगवाने के निर्देश दिए गए थे। अब एक बार फिर से निदेशालय की ओर से जिले को एक लाख से अधिक एफएमडी की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। जिसे पशु चिकित्सालयों को वितरित किया जा रहा है। उन्होंने एफएमडी यानी फु ट एंड माउथ डिजीज को खुरपका व मुंहपका के नाम से जाना जाता है। यह एक संक्रामक रोग है।
विज्ञापन

जो रोगग्रस्त पशुओं से स्वस्थ पशुओं में केवल संपर्क से ही नहीं वरन चारा, दाना, पानी आदि से भी फैलता है। इसमें मृत्यु की संभावना तो कम रहती है परंतु मादा पशुओं का दुग्ध उत्पादन, उनकी गर्भधारण क्षमता और बैलों व भैंसों के कार्य करने की क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। सीवीओ ने बताया कि अचानक तेज बुखार आने पर पशु बेचैन रहता हो। खाना-पीना बंद कर देता हो और उसका दूध भी घट जाता हो। मसूढ़े, जीभ और खुरों में छाले निकल रहे हो और फूटने से घाव बन जाते हों तो यह सभी खुरपका व मुंहपका के लक्षण हैं। इसकी रोकथाम के लिए पशुओं को नियमित रूप से टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed