फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   देवर से विवाद पर महिला ने जहर खाया

देवर से विवाद पर महिला ने जहर खाया

Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। संतान न होने से दुखी महिला ने फांसी लगा जान देने का प्रयास किया। अचानक देवर की नजर कमरे में पड़ी तो उसने रस्सी काटी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हरियावां क्षेत्र में देवर के साथ हुए विवाद से खफा होकर एक महिला ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरियावां क्षेत्र के ग्राम शाहपुर बिनौरा निवासी 35 वर्षीय किरन पत्नी प्रभुदयाल ने शनिवार की शाम घर के अंदर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। अचानक देवर जय दयाल की उस पर नजर पड़ गई। उन्होंने रस्सी काट कर उसे उतारा और हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनोें ने बताया कि किरन की शादी के कई साल हो गए हैं, मगर उसके कोई संतान नहीं है। उसका इलाज भी चल रहा है। इससे वह काफी दुखी रहती थी। शनिवार को जब प्रभुदयाल एक वैवाहिक समारोह में गए हुए थे। उसने घर के अंदर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

घटना से घर में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। उधर, हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भदेउरा निवासी 25 वर्षीय नूरजहां पत्नी शराफत का घरेलू विवाद के कारण रविवार की सुबह उसका देवर रियासत के साथ विवाद हो गया। देवर ने उसके साथ मारपीट की। इससे नाराज होकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed