फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सेंट जेम्स में बच्चों ने मचाया धमाल

सेंट जेम्स में बच्चों ने मचाया धमाल

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। नगर के सेंट जेम्स स्कूल में शुक्रवार को स्पोर्ट्स एंड पीटी डिस्प्ले का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ फादर इगभनेशियस डीसूजा, उपाध्यक्ष कैथोलिक एजूकेशन सोसायटी लखनऊ ने दीप प्रज्वलित कर और कबूतर व गुब्बारे छोड़कर किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए प्रगति पथ पर अग्रसारित होने की प्रेरणा दी। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर क्लाडियस डी अल्मिडा के निदेशन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मार्च पास्टकर सलामी दी। ईश्वर की स्तुति करते हुए शुभारंभ हुए इस कार्यक्रम में ‘चिंता ता ता चिता चिता’ गीत पर मनमोहक नृत्य किया। इसके अलावा डिस्को दीवाने, बम बम, फ्लावर ड्रिल और राजस्थानी डांस कर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर बनाना रेंस, गेट रेडी टू स्कूल, गुब्बारा दौड़, रिले रेस, रस्साकशी आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर प्रस्तुत किया गया। साड़ी ड्रिल के माध्यम से बच्चों ने साड़ी को विविध रूप स्वरूप प्रदान करते हुए लोगों का मन छू लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा फेयरी ड्रिल, चार्ली चैप्लिन डांस को भी लोगों ने खूब सराहा। ‘शहीदों को श्रद्धांजलि’ नाटक का मंचन का बलिदानियों की याद ताजा करते हुए परस्पर एकता का संदेश दिया। विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस सिस्टर बेनेडिक्टा टेलेस ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन छात्र शशंाक सिंह व छात्रा यूसरा कमर ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीना अग्रवाल, ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed