फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   84 examinees left the exam on the second day

दूसरे दिन 84 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 25 Mar 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
84 examinees left the exam on the second day
हरदोई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की दूसरे दिन की परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 96 फीसदी से अधिक रही। दोनों पालियों में हाईस्कूल के तीन और इंटरमीडिएट के 81 छात्रों ने ही परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

दूसरे दिन की परीक्षा में हाईस्कूल के 98 और इंटरमीडिएट के 2091 छात्र मिलाकर कुल 2189 छात्र जिले में पंजीकृत थे। दोनों पालियों में दोनों कक्षाओं के 2105 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की संगीत गायन, व्यावसायिक वर्ग, नृत्य कला की परीक्षाओं में बेहतर छात्र उपस्थित देखने को मिली। केवल 84 छात्र ही परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इन विषयों की कम छात्र संख्या पंजीकृत होने की वजह से दूसरे दिन की परीक्षा में प्रशासनिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की टीमें परीक्षा की सक़ुशलता को लेकर कम तनाव में रहीं।

जिलेे के कुछ ही विद्यालयों में इन विषयों की परीक्षाएं हुईं। डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा भी शांतिपूर्ण रही है। कहीं किसी प्रकार की शिकायत या अव्यवस्था सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed