फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सभा करने के बाद तहसील में काटा हंगामा, पुलिस से धक्का मुक्की

सभा करने के बाद तहसील में काटा हंगामा, पुलिस से धक्का मुक्की

Sat, 23 Feb 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
सभा करने के बाद तहसील में काटा हंगामा, पुलिस से धक्का मुक्की
सवायजपुर (हरदोई)। रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर पुल बनवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अमर ज्योति संस्था के सदस्यों और वकीलों ने तहसील के बाहर धरना देकर सभा की। इसके बाद तहसील में जमकर हंगामा किया। विरोध पर पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी की। भीड़ ने मुख्यमंत्री की होर्डिंग पर डंडे चलाकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने जनवरी में बड़ागांव अर्जुनपुर में रामगंगा नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास किए जाने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज अमर ज्योति एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। संस्था के अध्यक्ष विष्णु नारायण दीक्षित ने कहा कि छलावे की राजनीति बहुत हो गई। अब जब तक रामगंगा नदी पर पुल का शिलान्यास नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। क्षेत्र के लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि सरकार पुल निर्माण की मांग को दरकिनार कर रही है। पुल न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र का विकास भी नहीं हो पा रहा है। लोक गायक अरविंद मिश्रा ने कहा कि पुल न बनने से जनता में आक्रोश है। अब जनता इस मसले पर आर पार की लड़ाई का मन बना चुकी है। अधिवक्ता प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोग जनप्रतिनिधियों को जवाब देने को तैयार हैं। सभा में सवायजपुर दि ग्रेट लॉयर एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय राज, पूर्व अध्यक्ष राज प्रकाश, जितेंद्र मिश्रा, लालजी व आनंद मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। सभा के बाद प्रदर्शनकारी तहसील परिसर पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग पर डंडे चलाकर नाराजगी जताई। चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह व पुलिस कमियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ धक्कामुक्की की। एसडीएम रामप्रकाश ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर स्वदेश त्रिवेदी, प्रणव द्विवेदी बंटी, मुन्नू लाल पांडे, जितेंद्र पांडे, अनूप वाजपेयी, राजीव सिंह, संजीव द्विवेदी, मनमोहन शुक्ला, विजय बाबू वाजपेयी, रामजी वाजपेयी, महेश सैनी, आकाश कटियार, रामतीर्थ मिश्रा व आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक पर दबाव बनाने का आरोप
सवायजपुर। तहसील गेट पर चल रहे धरना प्रदर्शन में पहुंचे चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह ने बिना अनुमति के लाउड स्पीकर का प्रयोग किए जाने पर एतराज जताया। चौकी इंचार्ज ने लाउड स्पीकर बंद करने को कहा तो पदाधिकारी विरोध जताने लगे। समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक आंदोलन को विफल करने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक के दबाव में तहसील व पुलिस प्रशासन उन्हें रोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों के एक गुट ने किया प्रदर्शन से किनारा
सवायजपुर। तहसील गेट पर आयोजित अमर ज्योति एसोसिएशन के धरना प्रदर्शन में तहसील के एक गुट के अधिवक्ताओं ने भी भागीदारी की। दूसरे गुट सवायजपुर एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि शुक्रवार को तहसील के गेट पर हुए धरना प्रदर्शन में उनके संगठन का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed