फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   8 year baad teacher banne ka mauka

8 साल बाद बीएड डिग्री धारकों को मिलेगा शिक्षक बनने का मौका

Sun, 17 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
8 year baad teacher banne ka mauka
हरदोई। प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति में जिले के बीएड डिग्री धारकों को आठ साल बाद मौका मिलेगा। 69,000 शिक्षक भर्ती में चयन के बाद बीएड वाले भी प्राइमरी के बच्चों को पढ़ा सकेंगे। डिग्री धारकों को उम्मीदें इसलिए भी ज्यादा हैं कि सीतापुर के बाद इस जनपद में रिक्तियों की संख्या अधिक है। उत्तीर्ण अभ्यर्थी सोमवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि नियुक्तियों को लेकर शासन से जारी गाइड लाइन के अनुसार कदम उठाए जाएंगे। जिले में रिक्तियों की संख्या 2450 है जो प्रदेश में दूसरे नंबर है, यहां आवेदन करने वालों की संख्या निश्चित रूप से अधिक रहेगी। काउंसिलिंग की तैयारियों में इसका ध्यान रखा जाएगा। सीतापुर में सर्वाधिक 2500 रिक्तियां हैं जबकि हरदोई में 2450 हैं। जनपद में काउंसिलिंग तीन जून से छह जून के मध्य में करवाने की सूचना है फिलहाल निर्देश अभी आने बाकी हैं।
विज्ञापन

2004, 2007 व 2008 में नियुक्ति पाए थे बीएड डिग्रीधारक
हरदोई। शिक्षा विभाग के विभागीय सूत्रों की माने तो प्राथमिक विद्यालयों में बीएड डिग्रीधारकों को विशिष्ट बीटीसी के माध्यम से 2004, 2007 और 2008 में नियुक्ति दी गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 नवंबर 2011 को अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन करके 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती निकाली, जिसमें बीएड डिग्रीधारकों को भी अवसर मिला। इस बीच नवंबर 2011 की 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के बाद 68500 सहायक अध्यापक भर्ती तक बेसिक शिक्षा परिषद ने आधा दर्जन से अधिक बार भर्तियां निकाली लेकिन किसी में बीएड योग्यताधारियों को अवसर नहीं मिला। दो साल पहले एनसीटीई ने 28 जून 2018 में बीएड को प्राथमिक स्कूलों में भर्ती के लिए फिर मान्य कर लिया जिसके बाद एक दिसंबर 2018 से शुरू हुई 69000 शिक्षक भर्ती में बीएड वालों को भी आवेदन का अवसर मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद रिक्तियां
सीतापुर 2500
हरदोई 2450
जौनपुर 2270
कुशीनगर 2220
लखीमपुर 2100
शाहजहांपुर 1450
उन्नाव 1120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed