फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   8 kilometer road is full of digs

गढ्ढो में बदली आठ किलोमीटर लंबी सड़क, बनी परेशानी का कारण

Fri, 21 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
8 kilometer road is full of digs
कुछ इस तरह जर्जर हो गई है माधौगंज नया गांव मार्ग से सहिजना को जोड़ने वाली सड़क। संवाद - फोटो : HARDOI
माधौगंज। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी माधौगंज नया गांव मार्ग से सहिजना को जोड़ने वाली सड़क दो साल में ही गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क खराब होने से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

माधौगंज-नयागांव मार्ग से सहिजना कुरसठ परौली से ग्राम बाण तक तक जाने वाली आठ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 2016-17 में हुआ था। ये सड़क नगर पंचायत कुरसठ के अलावा क्षेत्र के लखाही ही सेउढई, कुरसठ बुजुर्ग, कुरसठ खुर्द, मिर्जागंज, परौली, जलिहापुर, सेंधरौली, खुर्दा मदारपुर व डकौली समेत दर्जनों गांवों और उनके मजरों को जोड़ती है। दो साल में ही सड़क बदहाल हो गई है।
विज्ञापन

सहिजना गांव के मोड़ पर सड़क का नामोनिशान नहीं है। 20 फीट तक डामर व पत्थर तक नजर नहीं आते। कुछ यही हाल नेवादा गब्भी से गौंतरा गांव के बीच का है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गौतरा उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास से सेउढ़ई गांव तक हिचकोले खाते सफर करना लोगों की मजबूरी है। अटवा अली मर्दानपुर के बीच, नगर पंचायत कुरसठ के शुरुआत व परौली बाण के बीच यही सूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने बताई समस्या
अटवा गांव निवासी चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी लोगों को रात में होती है। सड़क खराब होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिनमें लोग चुटहिल हो जाते हैं।
नगर पंचायत कुरसठ निवासी चंद्रकांत ने बताया कि दो साल पहले बनी सड़क लोगों के लिए अभी से परेशानी का सबब बन गई है। वाहनों का चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

कुरसठ कस्बा निवासी विमलेश कुमार ने बताया कि माधौगंज नयागांव मार्ग से सहिजना कुरसठ परौली होते हुए ग्राम बाण तक जाने वाली सड़क पर दर्जनों गांव पड़ते हैं। इन गांवों के बच्चे कुरसठ व माधौगंज पढ़ने जाते हैं। उन्हें खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed