फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   78.53 lakh saplings planted at 7,747 places, minister inaugurated

Hardoi News: 7,747 स्थानों पर रोपे गए 78.53 लाख पौधे, मंत्री ने किया शुभारंभ

Sat, 20 Jul 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
78.53 lakh saplings planted at 7,747 places, minister inaugurated
हरदोई। पर्यावरण संरक्षण, धरती के आंचल को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण और इनकी देखभाल के लिए प्रधानमंत्री ने एक वृक्ष मां के नाम अभियान दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को अभियान में 7,747 स्थानों पर 78.53 लाख पौधे रोपित किए गए। अभियान का शुभारंभ आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने बावन के खाद्य वन, अस्थायी पशु आश्रयस्थल में पौधरोपण कर किया। यहां पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने करीब 1,100 आम के पौधों को रोपित किया।
वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में बावन के अस्थायी पशु आश्रयस्थल, खाद्य वन में राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, एमएलसी अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी नीरज कुमार जादौन, एडीएम प्रियंका सिंह, एसडीएम एसके मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, डीडी एजी डॉ. नंद किशोर, डीएफओ शशिकांत अमरेश, श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह, सीवीओ डॉ. अशोक कुमार सिंह, डिप्टी सीवीओ डॉ. आरपी शर्मा ने पौधरोपण किया। सभी ने रोपित पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि 7,747 स्थानों पर लक्ष्य के अनुसार 78,53,057 पौधे रोपित करा लिए गए हैं। जिला सहकारी बैंक परिसर में एमएलसी अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, बैंक अध्यक्ष अशोक सिंह, महाप्रबंधक विशाखा गौतम, क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी छोटे महाराज, निदेशक नाहर सिंह, ओम वर्मा आदि ने पौधे रोपित किए। शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, सभासदों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने ने जनप्रतिनिधियों के साथ अहिरोरी में पौधरोपण किया। सांडी में इंदिरा पार्क, बाबा काॅलेज में ईओ जय प्रकाश यादव, चेयरमैन राम जी गुप्त, सभासद पीयूष पाठक, निधीश, कमलाकांत, सलमान, शकील अहमद ने पौधरोपण किया। सवायजपुर के विकास खंड भरखनी के सिलवारी गांव में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, बीडीओ अशोक दुबे ने ग्रामीणों के पौधे रोपे। संडीला के मीतौ गांव के मिनी स्टेडियम में तहसीलदार आकांक्षा जोशी, प्रधान उमेश कुमार सूर्या ने पौधरोपण किया।
टड़ियावां थाना परिसर में हरियावां सीओ संतोष कुमार सिंह, पाली थाना परिसर में निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी, बेनीगंज में कोतवाल संजय त्यागी और जनिगांव में बीडीओ महेश चंद्र ने पौधरोपण किया। टोडरपुर ब्लॉक के पोठवा में शाहाबाद एसडीएम पूनम भास्कर, तहसीलदार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी, प्रधान व वन विभाग के अधिकारियों ने पौधरोपण किया।



बावन के खाद्य वन में रोपित करने के लिए बीडीओ डॉ. रामप्रकाश की ओर से मंगवाए गए आम के पौध में फल भी लगे हैं। पौधे में आम लगे देखकर डीएम ने बीडीओ से जानकारी ली। राज्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ पौध रोपित करने से ही खाद्य वन विकसित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed