फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   7 korona postive mile

मृतक समेत सात और मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 14 Jun 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
7 korona postive mile
फोटो-27- ग्राम शिवनगरा में आवागमन रोकने के लिए की गई बैरीकेटिंग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। लखनऊ मेडिकल कालेज से शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में जिले के सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जिसकी मौत गुरुग्राम से हरदोई आते समय रास्ते में हो गई थी। शंका के आधार पर उसका व परिजनों का नमूना लिया गया था। मृतक का पुत्र भी संक्रमित मिला है। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमित 150 हो गए हैं। इनमें दो की मौत हुई है, जबकि एक्टिव केस 85 हैं।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा निवासी 45 वर्षीय अधेड़ गुरुग्राम में एक फैक्टरी में काम करता था। वह पत्नी और तीन पुत्रों के साथ गुरुग्राम में ही रहता था। नौ जून को अधेड़ की तबीयत गुरुग्राम में ही खराब हो गई थी। 11 जून की शाम उसने परिजनों से पैतृक गांव पुरवा चलने के लिए कहा था। परिजन गुरुवार रात उसे प्राइवेट वाहन से गांव लाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को शव गांव पहुंचने पर प्रशासनिक अफसर और पुलिस अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई थी। डिप्टी सीएमओ डा. प्रशांत रंजन के निर्देश पर शव का नमूना कोरोना की जांच को लिया गया था। साथ ही मृतक की पत्नी और तीन पुत्रों को प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कर इन सभी के नमूने भी जांच को लिए गए थे। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में मृतक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही उसके 22 वर्षीय बड़े पुत्र को भी संक्रमित पाया गया। इसकी जानकारी पर आधी रात के बाद ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई और संक्रमित युवक को मलिहामऊ कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया। मृतक की पत्नी और दो अन्य पुत्रों को जीजीआईसी संडीला में बने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए परिवार के दो अन्य लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है और इन दोनों के नमूने भी कोरोना की जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिंडारी निवासी 24 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। वह नोएडा में रेस्टोरेंट में काम करता था। 10 जून को रोडवेज बस से फर्रुखाबाद और वहां से प्राइवेट वाहन से हरदोई आया था। युवक के मुताबिक 10 जून को हरदोई पहुंच कर वह नघेटा में रहने वाली बहन के यहां गया था। वहां कुछ देर रुक कर गांव चला गया था। ग्राम प्रधान की नसीहत पर 12 जून को बिलग्राम सीएचसी में बने सैंपल कलेक्शन सेंटर में उसने कोरोना की जांच के लिए नमूना दिया था और फिर गांव चला गया। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिला है। बिलग्राम के कस्बा कटरा हैदराबाद निवासी 24 वर्षीय युवती को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवती माता-पिता, दो भाइयों और भाभी के साथ ट्रक से नोएडा से वापस घर बिलग्राम आई थी। युवती के पिता नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड थे। 12 जून को पूरे परिवार के नमूने जांच के लिए सीएचसी बिलग्राम में लिए गए थे। इनमें से युवती संक्रमित मिली है। वहीं संडीला कोतवाली क्षेत्र के उमरताली निवासी 19 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। युवक 17 वर्षीय छोटे भाई के साथ दिल्ली में काम करता था। दोनों भाई 11 जून को दिल्ली से वापस आए थे और 12 जून को कोरोना की जांच के लिए संडीला सीएचसी में नमूना देने के बाद गांव लौट गए थे। इसी तरह संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवनगरा निवासी 19 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह 11 जून को दिल्ली से बस से गांव लौटा था। दिल्ली में एक बिस्कुट फैक्टरी में काम करता था और शकूरपुर बस्ती में रहता था। कोरोना की जांच के लिए सीएचसी संडीला में सैंपल देने के बाद फिर गांव चला गया था। शाहाबाद के जेर बंगला निवासी 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। दिल्ली से कानपुर ट्रेन से और फिर शाहाबाद सीएचसी पहुंचा था। नौ जून को उसे दक्ष इंटरनेशनल स्कूल में बने सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। वह दिल्ली में सूचना विभाग में संविदा पर नौकरी करता है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को मलिहामऊ स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमरताली और शिवनगरा सील, संपर्क में आए लोग चिह्नित
संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम उमरताली और शिवनगरा निवासी एक-एक युवक के दिल्ली से वापस आने पर गांव में ही रहने और दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तहसील प्रशासन और पुलिस के जिम्मेदार हरकत में आ गए। उमरताली और शिवनगरा में आवागमन रोक दिया गया। एसडीएम के मुताबिक दोनों गांवों को सील किया गया है। उमरताली निवासी युवक के संपर्क में आए आठ लोगों को क्वारंटीन कर इनका नमूना जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा शिवनगरा के निवासी युवक के संपर्क में आए 15 लोगों को चिह्नित किया गया है। इन सभी को भी क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है और कोरोना की जांच को नमूना भी लिया गया है।

फोटो-28- उमरताली में बैरीकेटिंग के बाद तैनात पुलिस। संवाद

फोटो-28- उमरताली में बैरीकेटिंग के बाद तैनात पुलिस। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed