{"_id":"5ec175878ebc3e907234b249","slug":"7-houses-caught-fire-hardoi-news-knp560659375","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से सात घरों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से सात घरों की गृहस्थी जली
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के ग्राम लखमापुर में रविवार की दोपहर आग लगने से सात घरों का सामान जल गया। आग की चपेट में आने से एक भैंस भी मर गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी है।
रविवार की दोपहर ग्राम लखमापुर निवासी प्रेम सागर के घर पर पड़े छप्पर में अज्ञात कारण से आग लग गई। तेज हवा के चलते कुछ ही देर में आग फैल गई। आग ने प्रेम सागर के घर के साथ ही पास ही स्थित गंगा सागर मिश्रा, काशीनाथ, पप्पू उर्फ अवध बिहारी, भल्लू उर्फ प्रेम किशोर, रिंकू व पिंकू के घर को भी अपनी जद में ले लिया।
घरों को आग की लपटों से घिरा देखकर आस पास मौजूद ग्रामीण व कुछ दूरी पर काम कर रहे 20-30 मनरेगा श्रमिक मौके पर पहुुंच गए। दमकल को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक प्रेमसागर, गंगासागर, काशीनाथ अवध बिहारी के घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। उसकी भैंस भी जलकर मर गई। वहीं आग से प्रेम किशोर, रिंकू व पिंकू के घरों में रखा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी है।