{"_id":"6a8dcdb35c9c625ae700a7d2","slug":"60-percent-of-food-samples-failed-hardoi-news-c-213-1-hra1001-155441-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार का बाजार : खाद्य पदार्थों के 60 प्रतिशत नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार का बाजार : खाद्य पदार्थों के 60 प्रतिशत नमूने फेल
विज्ञापन
फोटो 13: दुकान पर शोकेस में रखी बिक्री के लिए रखी मिठाईयां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। त्योहार का बाजार लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। रक्षाबंधन पर मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों को खरीदने वाले लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी हकीकत खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट में सामने आई है। पिछले साल रक्षाबंधन के दौरान खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की ओर से लिए गए 26 नमूनों में करीब 60 प्रतिशत (16) नमूने जांच में फेल हो गए। इनमें लौंज, छेना, बर्फी और पेड़ा समेत अन्य खाद्य पदार्थ अधोमानक पाए गए।
रक्षाबंधन पर मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। इसके दृष्टिगत मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। यह लोग अपने फायदे के लिए लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ कर देते हैं। त्योहार पर दुकानों में बनाई जाने वाली मिठाई की तो बिक्री उसी समय हो जाती है लेकिन लिए गए नमूनों की रिपोर्ट तो बाद में आती है। रिपोर्ट में अधोमानक पाए जाने वाले खाद्य पदार्थ से संबंधित कारोबारी पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होती है और अधिनियम के मुताबिक जुर्माना आदि लगाया जाता है। वहीं अधोमानक मिलने वाले खाद्य पदार्थों को खरीदने वाले उपभोक्ता और उनके परिवार के लोग मिलावट से अनजान होकर उसका उपभोग कर चुके होते हैं।
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोके जाने के लिए विभाग की टीम ने अभियान चलाकर मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। प्रयोगशाला आई रिपोर्ट में जिले में 26 में से 16 नमूने अधोमानक बताए गए जबकि 10 सैंपल पास हुए हैं।
विज्ञापन
-- -
गंदगी की वजह से दो दुकानों पर मिठाई बनाने पर लगाई गई रोक
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि रक्षाबंधन के दृष्टिगत अभियान चलाया जा रहा है। शहर में बड़ा चौराहा स्थित सियाराम मिष्ठान नाम के दोनों प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। दोनों ही दुकानों में मानक अनुरूप साफ-सफाई नहीं मिली। इस पर दोनों दुकानों पर मिठाई बनाने पर रोक लगा दी गई है। संचालकों से कहा गया कि वह दुकान और कारखाना की मानक अनुरूप सफाई कराएं, गंदगी न होने पर ही मिठाई बनाने की अनुमति दी जाएगी।
वहीं कासिमपुर सिरौली में राकेश द्विवेदी के खोवा भट्ठी पर जांच-पड़ताल की गई। खोवा के दो सैंपल लिए गए और प्रथम दृष्टया दूध अधोमानक पाए जाने पर करीब एक क्विंटल दूध को नष्ट करा दिया गया। वहीं अब तक खाद्य पदार्थों के करीब 30 सैंपल लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं दुकानदारों और कारोबारियों को नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न किए जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्रवाई जारी रहेगी।
-- -
कारखाने में लैब निष्क्रिय मिलने पर सरसों तेल की पैकिंग रोकी गई
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सांडी रोड पर नुमाइश चौराहा स्थित एसके इंटरप्राइजेज के कारखाने पर कार्रवाई की गई। यहां पर सरसों के तेल को तैयार कर बिक्री की जाती है। कारखाने में लैब निष्क्रिय थी। सरसों तेल की पैकिंग पर रोक लगा दी गई है। कारखाना संचालक को चेतावनी दी गई है। साथ ही लैब को सक्रिय रखने के आदेश दिए गए हैं। दोबारा जांच में लैब के सक्रिय न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।