{"_id":"62166cbd55a0e71d7d634575","slug":"58-99-percent-of-the-voters-did-vote-injury-hardoi-news-knp6822055149","type":"story","status":"publish","title_hn":"58.99 फीसदी मतदाताओं ने की वोट की चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58.99 फीसदी मतदाताओं ने की वोट की चोट
विज्ञापन
हरदोई। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को निर्वाचन आयोग और प्रशासन की तमाम कवायदें व अभियान रंग नहीं जमा सके। अबकी जिले का मतदान प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव से भी कम रहा।
जिले के 58.99 फीसदी वोटरों ने वोट की चोट की, जबकि पिछले चुनाव में 59.58 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिम्मेदार मतदान प्रतिशत में खास कामयाबी न मिलने का ठीकरा नियमों-पाबंदियों पर फोड़ रहे हैं।
उनका कहना है कि मोबाइल न ले जाने और वोटिंग के लिए मास्क की अनिवार्यता से कई मतदाता वोट डालने से वंचित रह गए। बुधवार को जिले भर में लोकतंत्र का महापर्व मनाया गया।
विज्ञापन
वोट की चोट के साथ प्रशासन की अग्निपरीक्षा भी जारी रही। सुरक्षा बलों व आयोग की नजरों के बावजूद आचार संहिता के उल्लंघन की खबरें भी सुर्खियां बनती रहीं।
कहीं वोटर ने अति उत्साह में गुपचुप बूथ के अंदर मोबाइल का प्रयोग कर वीडियो, तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया तो कहीं प्रत्याशी ही आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई में फंस गए।
मतदान की शुरुआत में जिले के कुछ बूथों से ईवीएम मशीनों की खराबी की शिकायतें भी सुर्खियों में आईं। हालांकि, कुछ घंटों में इन खामियों को प्रशासन ने दूर कर मतदान शुरू करा दिया।
पहले दो घंटों में मतदान का सबसे ज्यादा स्कोर सांडी विस सीट पर रहा। यहां नौ बजे तक 10 फीसदी मतदान किया गया। अगले दो घंटे में सवायजपुर विस क्षेत्र के वोटर मतदान का स्कोर लीड कर लिया।
11 बजे तक यहां 24 फीसदी से ज्यादा मतदाता वोट कर चुके थे। एक बजे तक बिलग्राम-मल्लावां विस क्षेत्र के मतदाताओं का वोट प्रतिशत सबसे ज्यादा 38 फीसदी हो गया।
तीन बजे तक शाहाबाद विस के मतदाता सबसे ज्यादा वोट कर चुके थे। यहां का मतदान प्रतिशत 51.7 पहुंच गया। पांच बजे 58.9 फीसदी मतदान के साथ बिलग्राम मल्लावां विय क्षेत्र के मतदाता सबसे आगे रहे।
जिलेेेे के कुल 29 लाख 16 हजार मतदाताओं में से 58.99 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कहां कितने प्रतिशत रहा मतदान
सवायजपुर-60.23 फीसदी
शाहाबाद- 61.8
हरदोई सदर-57.5
गोपामऊ-61.2
सांडी-56.8
बिलग्राम मल्लावां- 61.09
बालामऊ-57
संडीला -56 फीसदी
कोथावां ब्लाक में मतदान शांतिपूर्ण रहा
बेनीगंज। ब्लाक कोथावां से बुधवार को छिटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण मतदान हुआ। युवाओं ने पहली बार मतदान कर उत्साह दिखा, वहीं 70 वर्षीय बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखा।
युवा हर्षित अग्निहोत्री ने बताया कि हम बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले ऐसी सरकार निर्माण के लिए मतदान किया है। ऋषभ सोनी का कहना है कि वह नव राष्ट्र निर्माण के लिए वोट किया है।
सचिन चित्रांशी ने मतदान कर बताया कि विकास के नाम पर वोट किया है जिससे देश का विकास हो सके।
ईवीएम की खराबी से एक घंटे मतदान नहीं
कछौना। बालामऊ विस क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ।
दिन बढ़ने के साथ मतदाता भी घरों से भारी संख्या में निकला जूनियर हाई स्कूल कछौना व जनता इंटर कालेज कछौना समेत आदर्श बूथ व पिंक बूथ में पहुंचे, लेकिन मोबाइल अंदर नहीं ले जाने दिया गया, जिससे सेल्फी प्वाइंट शोपीस साबित हुए।
बेरुआ, हथौड़ा, उत्तरघईया, भारत खेड़ा आदि जगहों पर शांति पूर्वक मतदान हुआ। कछौना के पूरा गांव के बूथ संख्या 217 पर पौने ग्यारह बजे ईवीएम खराब हो गई, जिससे एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ।
सुबह से लगीं लंबी कतारें
बघौली। सुबह से ही मतदान के लिए लंबी लाइनें लगी नजर आई। जैसे-जैसे धूप निकलती गई मतदान का प्रतिशत बढ़ता रहा। एक बजे तक क्षेत्र में करीब 30 फीसदी के करीब मतदान हुआ।
सांडी विस क्षेत्र के बूथ संख्या 217 पर 295 तथा 218 पर 205 वोट डाले जा चुके थे। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बननाखेड़ा बूथ संख्या 233 पर एक बजे तक 475 वोट डाले जा चुके थे।
विक्टोरिया गंज मतदान केंद्र पर मतदाताओं के वोट सूची में न होने से बिना वोट डाले ही वापस लौट गए।
महापर्व को लेकर मतदाताओं में उत्साह
मल्लावां। लोकतंत्र के महापर्व को लेकर सुबह से ही वोटरों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सुबह सात बजे से ही मतदान करने के लिए लोग कतारों में लग गए।
बूथ संख्या 252 पर मशीन में खराबी के चलते 20 मिनट की देरी से मतदान शुरू हो सका। वही बूथ संख्या 245 पर वीवीपैट पर प्रत्याशी की फोटो दिखाई न देने से करीब आधे घंटे तक मतदान रुका रहा।
मशीन ठीक होने के बाद मतदान शुरू हो गया। मोहिउद्दीन पुर निवासी जगरानी (88) ने पौत्र कैलाश के साथ मतदान किया। वहीं 75 वर्षीय रामवती ने भी बेटे के साथ मतदान कर खुश नजर आई।
बिलग्राम में मतदाताओं मेें रहा उत्साह
बिलग्राम। बीजीआर इंटर कालेज, नगर पालिका कार्यालय, किला ऊपरकोट मतदान केंद्रों पर सुबह से लाइनें लग गई। दोपहर तक बड़ी संख्या मेें लोगों ने मतदान किया।
हालांकि, बीजीआर इंटर कालेज के एक बूथ पर ईवीएम में कुछ दिक्कत आने पर मतदान कुछ देर रुका, बाद में मतदान होने लगा। तीन बजे के बाद आसपास क्षेत्रों में औसतन 45 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की जानकारी मिली है।