फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   54 people connected by blood relationship from strangers

54 ने जोड़ा अनजानों से खून का रिश्ता

Sun, 14 Jun 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 14 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
54 people connected by blood relationship from strangers

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान

विज्ञापन
शिविर में 54 उत्साही लोगों ने खून का महादान देकर फरिश्तों के रूप में अपना नाम शामिल करवा लिया। खासकर महादान में युवाओं की अग्रणी भूमिका को देखकर प्रशासनिक अमला भी यह कहने से नहीं चूका कि हर युवा का खून इसी तरह उबाल मार जाए तो शायद खून की कमी से किसी भी जिले में किसी की जान न जाए।

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हुए रक्तदान शिविर में रक्तदान को मानवता का फर्ज समझते हुए जिलेवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खासकर युवाओं में रक्तदान को लेकर काफी जोश दिखा एवं रक्तदान करने को वह काफी लालायित दिखे।

पूरे दिन तक चले रक्तदान शिविर में हर आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेकर शिविर में भाग लिया। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. वीके गुप्ता द्वारा शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन जैसी संस्थाएं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो अव्यवस्थाओं व कमियों पर चोट ही नहीं करतीं, बल्कि उनका निदान भी स्वयं ही करके दिखाती हैं।

जिले में ब्लड की कमी को काफी हद तक पूरा कराने में इनका भी अग्रणी सहयोग है। इस मौके पर पहले रक्तदानी आजाद नगर के बृजेंद्र अग्निहोत्री को उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन का प्रमाण पत्र दिया। उधर, कैंप को सही ढंग से सुचारु करने एवं रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने में सुशीला देवी रक्तदान सेवा समूह के प्रबंधक रानू गुप्ता का भी विशेष सहयोग रहा।

इस मौके पर सीएमएस डा. आरके मिश्रा, आरसी अग्रवाल, ब्लड बैंक प्रभारी डा. एनपी श्रीवास्तव, लैब टेक्नीशियन अकील खान, सुधीर वर्मा, अमित शर्मा, संदीप कुमार, रवि कुलदीप आदि की टीम शिविर में मौजूद रहकर दायित्व निभाती रही। इनके साथ अमर उजाला की टीम से ब्यूरो प्रमुख राजीव शुक्ला, नवनीत द्विवेदी, आशीष त्रिवेदी, अनुपम कीर्ति भारद्वाज, राजीव शर्मा आदि मौजूद थे।

उधर, अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदाता शिविर में अमर उजाला द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र का वितरण शिविर के दौरान ही कर दिया गया, जबकि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से मिलने वाले सम्मान कार्ड व प्रमाण पत्र का वितरण 10 से 12 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

रक्तदाता को रक्तदाता कार्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उधर, रक्तदान शिविर में रविवार को महिलाओं ने भी पूरे जोश व जुनून के साथ रक्तदान दिया। इनमें राम नगर कालोनी की अर्चना सिंह व आवास विकास कालोनी की विमला, सुमन भी प्रमुख रही। कहा कि अपने लिए जीएं तो क्या जीएं, दूसरों के लिए कुछ कर सकें तो कोई और बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed