फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ..अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्घ की मौत

..अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्घ की मौत

Sun, 19 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
..अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्घ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में मवेशी लेकर घर आ रहे वृद्ध को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा फतियापुर निवासी रामलाल (63) शनिवार को मवेशी चराने गया था। शाम को वह मवेशी लेकर वापस आ रहा था। सेमरा चौराहा-सांडी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सेमरा चौराहा-सांडी मार्ग पर रामलाल सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पड़ा मिला। परिजन उनको लेकर जिला अस्पताल गए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रामसुतन ने बताया कि रामलाल की एक पुत्री गुड्डी है। जिसकी शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। वह घर पर अकेले रहते थे और खेतीबाड़ी करते थे।


वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
- मवेशी लेकर घर आते समय सेमरा चौराहा-सांडी मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed