फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   460 crates of cold drinks go missing after truck overturns; FIR registered against owner and driver.

Hardoi News: ट्रक पलटने के बाद 460 पेटी कोल्ड ड्रिंक गायब, मालिक और चालक पर प्राथमिकी

Sat, 20 Jun 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
460 crates of cold drinks go missing after truck overturns; FIR registered against owner and driver.
संडीला। औद्योगिक क्षेत्र स्थित वरुण बेवरेज लिमिटेड से लोड हुआ कोल्ड ड्रिंक भरा ट्रक 15 जून की रात पलट गया। मौके पर दूसरा ट्रक भेजा गया तो यहां 460 पेटी कोल्ड ड्रिंक गायब मिली। ट्रक मालिक और चालक पर आपसी सांठगांठ से 460 पेटी कोल्ड ड्रिंक बेच देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के पलिया कला निवासी दीपक ने बताया कि वह न्यू इंडिया सॉल्यूशन कंपनी के माध्यम से वरुण बेवरेज लिमिटेड का कार्य देखते हैं। वह मैनेजर के पद पर तैनात हैं। बताया कि 14 जून की रात फैक्टरी से एक ट्रक लोड किया गया था। इसमें 910 पेटी कोल्ड ड्रिंक थी। ट्रक चालक गोसवा डोंगवा निवासी मुनीश था। बताया कि 15 जून की रात लगभग 12 बजे मुनीश ने ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट जाने की सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर कंपनी की ओर से मौके पर दूसरा वाहन भेजा गया। घटनास्थल पर सिर्फ 450 पेटी माल बरामद हुआ जबकि 460 पेटी कोल्ड ड्रिंक गायब मिली। दीपक का आरोप है कि ट्रक मालिक आवेश अली और चालक मुनीश की मिली भगत से 460 पेटी कोल्ड ड्रिंक बेच दी गई। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed