{"_id":"68efdda5fb9a4fe47b0ba3c5","slug":"42-dengue-patients-found-in-44-days-493-units-of-platelets-consumed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-138918-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 44 दिन में मिले डेंगू के 42 मरीज, 493 यूनिट प्लेटलेट्स की हो गई खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 44 दिन में मिले डेंगू के 42 मरीज, 493 यूनिट प्लेटलेट्स की हो गई खपत
विज्ञापन
फोटो-04- ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स निकालते टेक्नीशियन अकील खान। संवाद
हरदोई। जनपद में एक सितंबर से 14 अक्तूबर तक 44 दिनों में भले ही डेंगू के 42 मरीज ही मिले हों लेकिन प्लेटलेट्स की खपत तेजी से बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक से इन 44 दिनों में ही 493 यूनिट प्लेटलेट्स की खपत हो चुकी है। चिकित्सकों का दावा है कि डेंगू के अलावा मलेरिया और वायरल समेत कई बुखारों में भी प्लेटलेट्स कम होने के कारण इसकी मांग बढ़ी है।
आमतौर पर बरसात के साथ ही डेंगू भी पैर पसारने लगता है। अगस्त से लेकर अक्तूबर तक का समय डेंगू के लिहाज से खतरनाक माना जाता है। बात आंकड़ों की करें तो मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में सितंबर में डेंगू के 25 मरीज मिले थे जबकि अक्तूबर में अब तक 17 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के कारण मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से घटती हैं। ऐसे में मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाई जाती हैं।
जरूरत के हिसाब से एक यूनिट से तीन यूनिट तक प्लेटलेट्स एक मरीज को चढ़ाई जा सकती हैं। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में सेपरेशन यूनिट भी है। यहां रक्त से प्लेटलेट्स अलग हो जाती है। आंकड़ों पर गौर करें तो सितंबर के 30 दिनों में ब्लड बैंक से 418 यूनिट प्लेटलेट्स मरीजों को दी गई हैं। अक्तूबर के 14 दिनों में 75 यूनिट प्लेटलेट्स ब्लड बैंक से मरीजों के लिए दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
प्लेटलेट्स की खपत बढ़ी है। चिकित्सक के लिखने पर ही यहां से प्लेटलेट्स उपलब्ध कराई जाती हैं। मेडिकल कॉलेज से इतर प्राइवेट अस्पतालों से भी डिमांड आने पर मरीज के लिए प्लेटलेट्स निर्धारित शुल्क पर जमा कराकर उपलब्ध करा दी जाती हैं। डेंगू के मामले भले ही कम निकले हों लेकिन प्लेटलेट्स गिरने की समस्या मरीजों में आ रही है। -डॉ. पवन कुमार, प्रभारी, ब्लडबैंक
प्लेटलेट्स गिरने का मतलब यह नहीं है कि मरीज को डेंगू ही है। मलेरिया में भी मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से गिरने के मामले पिछले डेढ़ माह में देखे गए हैं। इसके अलावा वायरल बुखार ज्यादा दिनों तक रहने पर भी प्लेटलेट्स घट जाती हैं। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि जो प्लेटलेट्स खपी हैं। वह सिर्फ डेंगू के मरीजों के लिए हैं। अन्य कई बीमारियों में भी प्लेटलेट्स घटती हैं। -डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी, विभागाध्यक्ष, जनरल मेडिसिन
चिकित्सक की सलाह पर ही खाएं दवा
डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी कहते हैं कि पिछले कुछ समय से मेडिकल स्टोर से दवा पूछकर खा लेने की आदत लोगों को पड़ गई है। इससे बचना चाहिए। चिकित्सक की सलाह लेकर दवाइयां इस्तेमाल करनी चाहिए। कई बार ऐसा भी होता कि बुखार की गलत दवा लेने से नुकसान हुआ है।