फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4 arrested with 7 theft byke

चोरी की सात बाइक बरामद, चार गिरफ्तार

Sun, 28 Jul 2019 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
4 arrested with 7 theft byke
पकड़े गए वाहन चोरों के बारे में पुलिस टीम की मौजूदगी में जानकारी देते एसपी आलोक प्रियदर्शी साथ म? - फोटो : HARDOI
मल्लावां (हरदोई)। मल्लावां कोतवाली पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरों के अंतर्जनपदीय गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की सात बाइकें बरामद की हैं। आरोपी वाहन चोरी करने के बाद उन्नाव निवासी कबाड़ी को बेच देते थे।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मल्लावां कोतवाल शिवशंकर सिंह ने एसएसआई संतोष कुमार श्रीवास्तव को पुलिस टीम के साथ शनिवार दोपहर सुल्तानपुर पुलिया के निकट वाहन चेकिंग के लिए लगाया गया। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन लोगों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने भागने की कोशिश की। उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों में दिलबान खां पुत्र साजिद खां निवासी मोहल्ला सरोजनीनगर लखनऊ रोड, रिजवान पुत्र अकील निवासी मोहल्ला शीतलगंज खमोली संडीला रोड, एक किशोर निवासी मोहल्ला सरोजनीनगर लखनऊ रोड थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव शामिल हैं। इन लोगों ने बताया कि आसपास के जनपदों से बाइक चोरी करते थे। इसके बाद उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के शीतलगंज खमौली के निवासी जाहिद कबाड़ी पुत्र अली हसन के हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत धत्तनखेड़ा स्थित दुकान पर बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ये लोग उन्नाव, लखनऊ और हरदोई से बाइक चुराने के बाद नंबर प्लेट, चेसिस नंबर और इंजन नंबर बदलकर बेच देते थे। जो वाहन नहीं बिक पाते, उन्हें जाहिद की मदद से काटकर बेच दिया जाता था। एक कटी बाइक भी मिली है। इन लोगों के पास फर्जी आरसी, एक चार्जर क्लिप, दो तमंचे और थ्री नॉट थ्री के पांच कारतूस भी मिले हैं। प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मल्लावां कोतवाल शिवशंकर सिंह मौजूद रहे।

कहां से मिले थ्री नॉट थ्री के कारतूस, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बाकी है। पकड़े गए लोगों के पास से थ्री नॉट थ्री के कारतूस भी मिले हैं। ऐसे में किसी पुलिसकर्मी के तार भी इस गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। बाइक चोरों के पास से जो तमंचे मिले हैं, उनमें थ्री नॉट थ्री के ही कारतूस लगते हैं। इससे यह भी साफ है कि ऐसे कारतूसों की सप्लाई लगातार वाहन चोरों को मिल रही थी और इसी के चलते ऐसे तमंचे बनवाए गए। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि निश्चित रूप से पुलिस सप्लाई के कारतूस मिलना गंभीर बात है। इसकी जांच अलग से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed