{"_id":"662806dc3c545e5d5e011056","slug":"360-will-get-admission-in-science-stream-180-in-commerce-stream-hardoi-news-c-213-1-hra1002-113648-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विज्ञान वर्ग में 360, वाणिज्य वर्ग में 180 को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विज्ञान वर्ग में 360, वाणिज्य वर्ग में 180 को मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करना जिले के विद्यार्थियों की पहली पसंद है। महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग में 360 और वाणिज्य वर्ग में 180 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया मई के द्वितीय सप्ताह में शुरू हो जाएगी।
जिले में 143 महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें तीन राजकीय और दो एडेड महाविद्यालय भी हैं। राजकीय महाविद्यालयों में महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रथम स्थान पर रहता है। यहां स्नातक व परास्नातक के साथ बीएड की शिक्षा की भी व्यवस्था है। यहां स्नातक में विज्ञान वर्ग और वाणिज्य विषय में सहशिक्षा की व्यवस्था भी है। स्नातक प्रथम वर्ष विज्ञान वर्ग में 360 सीटों पर शिक्षा की व्यवस्था है।
वहीं, वाणिज्य विषय के लिए 180 सीटें निर्धारित हैं। इसके अलावा यहां परास्नातक में विज्ञान व वाणिज्य वर्ग की शिक्षा की व्यवस्था है, जिसके लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गईं हैं। यूपी बोर्ड का परिणाम आने के बाद विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रवेश पाने को पहली प्राथमिकता देते हैं। इसके लिए वह विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नेत्रपाल सिंह ने बताया कि सभी वर्ग की सीटें निर्धारित हैं। प्रवेश प्रक्रिया मई के द्वितीय सप्ताह से शुरू हो जाएगी। महाविद्यालय से विद्यार्थी प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकेंगें। सभी बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।