फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3,452 urban homeless families have hope of getting their own house

Hardoi News: 3,452 शहरी बेघर परिवारों को अपने मकान की जागी आस

Sun, 01 Jun 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
3,452 urban homeless families have hope of getting their own house
हरदोई। शहरी क्षेत्र के बेघर और जरूरतमंद परिवारों को अपनी छत मिलने की आस जगी है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में आवेदकों के सत्यापन के साथ ही 3,452 परिवारों को मकान बनाने के लिए जल्द ही रुपये मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका, नगर पंचायतों और तहसीलों से सत्यापन में पात्र पाए गए परिवारों को रुपये दिए जाने के लिए शासन को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में खुद के प्लॉट पर मकान बनाने के लिए दो लाख, 50 हजार रुपये पात्रता में आने वाले परिवारों को दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री की तरफ से योजना 0.2 शुरू किए जाने के साथ ही मकान के लिए अभी तक 26,709 परिवारों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इनका सत्यापन नगर पालिका, नगर पंचायत और तहसीलों से कराया जा रहा है। अभी तक 8,153 आवेदकों का सत्यापन हो गया है। इसमें 3,710 परिवार पात्रता की श्रेणी में पाए गए हैं। इसमें 3,452 परिवारों को मकान बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

--
इन निकायों से आवेदनों में चयनित किए गए पात्र परिवार
जिला नगरीय विकास अभिकरण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में मिले आवेदनों का सत्यापन तहसील और नगर पालिका और नगर पंचायतों के माध्यम से कराया जा रहा है। अभी तक 13 में से पांच निकायों ने ही सत्यापन के साथ ही पात्र परिवारों का ब्योरा उपलब्ध कराया है। इसमें नगर पालिका बिलग्राम में 946, गोपामऊ में 330, नगर पालिका पिहानी में 69, शाहाबाद में 1,831 और संडीला में 276 पात्र परिवार चिह्नित किए गए हैं। अभिकरण ने इन परिवारों को रुपये दिए जाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट राज्य नगरीय विकास अभिकरण को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मकान बनाने के लिए शहरी आवेदकों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन में पात्र परिवारों के चिह्नित होने पर उनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई जा रहीं है। अभी तक 3,452 परिवारों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। मकान बनाने के लिए शासन से दो लाख, 50 हजार रुपये तीन बार में दिए जाते हैं। -सुधाकांत मिश्रा, परियोजना अधिकारी, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed