फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3267 will be the scheme toilet, 365 Anganwadi building

मनरेगा से बनेगे 3267 शौचालय, 365 आंगनबाड़ी भवन

Sun, 08 May 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 08 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
3267 will be the scheme toilet, 365 Anganwadi building
हाउस - फोटो : DEMO Pics

हरदोई। मनरेगा से वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान जनपद में कराए जाने वाले कार्यों के लिए लक्ष्य का निर्धारित कर दिया गया। शौचालयों सहित आंगनबाड़ी भवन और तालाब व वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए शासन से लक्ष्य तैयार कर दिया गया। लक्ष्य को विकास खंडवार तैयार कर खंड विकास अधिकारियों को आवंटित किया जाएगा। मनरेगा से 3267 शौचालय और 365 आंगनबाड़ी भवन बनेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि मनरेगा की धनराशि से तालाब और वर्मी कंपोस्ट खाद को बनाया जाता है। आंगनबाड़ी भवन और शौचालय भी बनवाए जाते हैं। वित्तीय वर्ष 2016-17 के अंतर्गत जनपद में 3267 शौचालय का निर्माण कराया जाएगा और 365 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण होगा। इसके अलावा 350 तालाब निर्मित किए जाएंगे, जिसमें इस बार फार्म पाउंड बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार करने को 4742 गड्ढे खोदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। मनरेगा उपायुक्त राजनाथ प्रसाद भगत ने बताया कि लक्ष्य को ब्लाकवार आवंटित कर पूरा कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed