फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   30 bed isolation ward in hospital

बावन सीएचसी 30 बेड के आइसोलेशन वार्ड में तब्दील

Fri, 27 Mar 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
30 bed isolation ward in hospital
हरदोई। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वृहद स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों को सम्मिलित कर 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिला अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है लेकिन स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इसी क्रम में बावन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बेड के आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन

इसको एल-1 नाम दिया गया है। कोरोना नियंत्रण के प्रभारी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. धीरेंद्र कुमार ने बावन सीएचसी का निरीक्षण कर अधीक्षक डा. प्रभाकर त्रिपाठी से विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा जिला अस्पताल के अलग-अलग वार्डों के बेडों को जोड़ते हुए 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको विभागीय बातचीत के लिए एल-2 नाम दिया गया है। एसीएमओ डा. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बावन में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में हर पांच बेड पर एक चिकित्सक की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ भी रहेगा। एक शिफ्ट 24 घंटे की होगी। इसके लिए रोस्टर भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed