फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   25.2 mm rain fell in 24 hours

Hardoi News: 24 घंटे में हुई 25.2 मिलीमीटर बारिश

Sat, 28 Sep 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
25.2 mm rain fell in 24 hours
हरदोई। जिले में 24 घंटे रुक-रुककर बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वेधशाला के मुताबिक 25.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से धान की फसल पलट गई।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार शाम के बाद चली हवा और रात से रुक-रुककर हो रही बारिश से राहत मिली। बृहस्पतिवार की रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर होती रही। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वेधशाला में 24 घंटे में 25.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो बृहस्पतिवार से आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो बृहस्पतिवार से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ पूरे दिन छह किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। उन्होंने शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

माधौगंज में रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। शहब्दा निवासी किसान ननहक्के ने बताया कि तेज हवा और बरसात से उसकी धान की फसल गिर गई। वहीं, मक्का की फसल भी गिरने की कगार पर है। शहब्दा निवासी किसान कमल सिंह, संजीव कुमार, परशुराम ने बताया कि अगर बरसात लगातार होती रहेगी तो धान की फसल को नुकसान होगा। वहीं, तिल्ली की फसल समाप्त हो गई है। मक्का की फसल लगभग तैयार है, बरसात बंद न हुई, तो मक्का की फसल भी गिर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed