{"_id":"665b5e1a59cd15654e0a5acc","slug":"22-quintals-of-rice-bran-oil-worth-two-lakhs-caught-seized-hardoi-news-c-213-1-hra1001-115254-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो लाख कीमत का 22 क्विंटल राइस ब्रान तेल पकड़ा, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो लाख कीमत का 22 क्विंटल राइस ब्रान तेल पकड़ा, सीज
विज्ञापन
बेनीगंज। उन्नाव से लाकर यहां पर बेंचे जा रहे राइस ब्रान तेल की बड़ी खेप को शनिवार को पुलिस और खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम ने पकड़ लिया।
पकड़ा गए करीब 22 क्विंटल राइस ब्रान को सीज कर दिया गया है। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। खाद्य सुरक्षा टीम ने कस्बा के एक अन्य दुकानदार के यहां छापेमारी की और मिलावट की आशंका पर 20 लीटर सरसों के तेल को सीज कर दिया है।
कोतवाली बेनीगंज के पास खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम ने पुलिस की सूचना पर कस्बा की पुरानी बजार में परचून की दुकान पर जा रहे राइस ब्रान तेल के केन से लदा पिकअप डाला पकड़ लिया। सैंपल भरने के लिए डाला को टीम कोतवाली बेनीगंज में ले आई। यहां तेल का एक सैंपल लिया गया।
राइस ब्रान के विक्रेता और पिकअप डाला के चालक उन्नाव निवासी जहीर पुत्र जलील ने बताया कि वह उन्नाव के मोहल्ला नवनिहाल गंज की राज श्यामा ट्रेडर्स से राइस ब्रान तेल लाकर बेनीगंज बाजार में गया प्रसाद पुत्र भगौती प्रसाद की दुकान पर आपूर्ति के लिए ले जा रहे थे। खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग के सहायक आयुक्त सतीश कुमार ने बताया कि बेनीगंज के ही दुकानदान जगन्नाथ पुत्र ब्रजकिशोर की परचून की दुकान में छापेमारी की गई।
विज्ञापन
दुकान से मिलावट की आशंका पर सरसों के तेज का एक नमूना लिया गया और करीब 20 लीटर सरसों के तेल को सीज कर दिया गया है। सीज किए गए तेल को दोनों विक्रेताओं की सुपुर्दगी में दिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष मौर्य, बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी शामिल रहे। सहायक आयुक्त ने बताया कि सैंपल ही जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।