{"_id":"64de61b881d0f448a307b664","slug":"20-teachers-working-in-more-than-one-school-hardoi-news-c-213-1-hra1002-2227-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक से अधिक विद्यालयाें में कार्य कर रहे 20 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक से अधिक विद्यालयाें में कार्य कर रहे 20 शिक्षक
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में यू-डायस डाटा की फीडिंग में अभी भी 20 शिक्षक ऐसे हैं, जो एक से अधिक विद्यालय में कार्य कर रहे हैं। विद्यालयों को ऐसे शिक्षकों का डाटा सही करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सही शिक्षक का डाटा फीड हो सके।
यू- डायस के माध्यम से कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का डाटा फीड कराया जा रहा है। इसमें शिक्षक व विद्यार्थियों का आधार नंबर भी डाला जा रहा है। यू- डायस डाटा की फीडिंग के दौरान 1100 शिक्षकों के आधार एक से अधिक विद्यालय में लगे मिले थे। इसकाे विद्यालय की ओर से डिलीट कराया गया। इसके बावजूद अभी भी 20 शिक्षक ऐसे हैं, जिनके आधार एक से अधिक विद्यालय में लगे हुए हैं।
इनमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, राजकीय हाईस्कूल और परिषदीय विद्यालय के शिक्षक शामिल हैं। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को ऐसे शिक्षकों की जांच कर डाटा सही कराने के निर्देश दिए हैं। जिस विद्यालय में शिक्षक कार्यरत हैं, उसी में उसका नाम रखा जाए, दूसरे से तत्काल डाटा डिलीट कराने के निर्देश दिए हैं।