फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 shops caught fire

ार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग,14 लाख का नुकसान

Tue, 02 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
2 shops caught fire
आग बुझाते फायर ब्रिगेडकर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के मंगलीपुरवा फाटक के निकट सोमवार देर रात शार्ट सर्किट से रेडीमेड और किराना की दुकान में आग लग गई। इसमें करीब 14 लाख का माल जल गया। सिटी मजिस्ट्रेट सदानंद व सीओ सिटी विकास जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नीर निवासी वीरेश उर्फ कल्लन रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी है। शहर के मंगलीपुरवा फाटक के पास उनकी दुकान है। वीरेश के मुताबिक सोमवार शाम सात बजे के करीब वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान शार्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। कपड़े व फर्नीचर के संपर्क में आने से आग फैल गई।
विज्ञापन

घटना में दुकान में रखा सात लाख रुपये का कपड़ा, 70 हजार रुपये जलकर राख हो गए। आग ने पड़ोस में स्थित मंगलीपुरवा निवासी प्रदीप गुप्ता की किराने की दुकान को भी चपेट में ले लिया। उसकी दुकान में रखा छह लाख रुपये का किराने का सामान जल गया। दुकानों में आग लगने से आसपास के मकानों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने घटना की सूचना दुकानदारों को दी। सूचना मिलने पर दोनों दुकानदार मौके पर आ गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। सिटी मजिस्ट्रेट सदानंद, सीओ सिटी विकास जायसवाल ने मौके पर पहुुंचकर घटना की जांच की। सीओ सिटी ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed