{"_id":"5ec174b48ebc3e906700b8de","slug":"2-died-due-to-current-hardoi-news-knp560658651","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से दो की मौत
विज्ञापन
मल्लावां/प्रतापनगर। रविवार को अलग-अलग जगह करंट लगने से किसान और युवक की मौत हो गई।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर के मजरा जयरामपुरवा निवासी रामसनेही (63) किसान था। रविवार सुबह छह बजे घर में मोटर से पानी भर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह वहीं गिर पड़ा। परिजन जब तक पास पहुंचे, रामसनेही की सांसें थम गईं थीं। मृतक के पुत्र प्रेमचंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वहीं टड़ियावां विकास खंड के ग्राम कुआंमऊ में पप्पू और अंबुज पुत्र परमेश्वरदीन अपने खेत में रविवार सुबह गोबर की खाद डाल रहे थे। इसी दौरान ट्राली का ऊपरी हिस्सा खेत से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया। इसके कारण ट्रैक्टर चला रहे पप्पू (25) की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। जबकि झटका लगने से अंबुज गिर पड़ा। पप्पू के परिवार में पत्नी फूलनदेवी और छह माह की बच्ची है।