{"_id":"600b0e578ebc3e324f3c16b8","slug":"1992-people-got-corona-vaccinated-hardoi-news-knp607564540","type":"story","status":"publish","title_hn":"1992 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1992 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
ोटो-36- कोरोना टीका लगवाते सीएमओ डॉ. एसएम त्रिपाठी और मौजूद डीएम अविनाश कुमार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद में शुक्रवार को 12 केंद्रों पर 25 सत्रों में 1992 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के लिए 2500 फ्रंट लाइन वर्कर्स को चिह्नित किया गया था। जनपद में चिह्नित किए गए लोगों के सापेक्ष कुल 79.68 फीसदी लोगों ने टीका लगवाया।
बीती 16 जनवरी को पूरे देश में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में 16 जनवरी को जनपद के तीन केंद्रों में 300 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना था, लेकिन 271 लोगों के ही टीका लगाया जा सका। इसी के अंतर्गत चिह्नित किए गए फ्रंट लाइन वर्कर्स में से 2500 को शुक्रवार को टीका लगवाने के लिए संदेश भी भेजा गया था।
जिला मुख्यालय पर नयागांव स्थित 100 शय्या संयुक्त चिकित्सालय में डीएम अविनाश कुमार की मौजूदगी में पहला टीका सीएमओ डॉ. एसएम त्रिपाठी के लगाया गया।
भरावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद को पहला टीका लगाया गया। सांडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आशीष अग्रवाल ने पहला टीका चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शुभम को लगाया। संडीला सीएचसी में अधीक्षक डॉ. मसूद आलम ने पहला टीका लगवाया।
विज्ञापन
माधौगंज में पहला टीका भैसीखेड़ा की आशा कुसुमा देवी को लगाया गया। कोथावां में एसीएमओ डॉ. अमरजीत सिंह अजमानी की देखरेख में टीकाकरण हुआ। पहला टीका डॉ. अजीत शर्मा के लगाया गया।
टीकाकरण को लेकर डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि पूरे जनपद में चिह्नित किए गए केंद्रों पर 25 सत्र में टीकाकरण कराया गया है। सभी जगह स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स को जब भी बुलाया जाए तो जरूर आएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।
1544 महिलाओं और 448 पुरुषों को लगी वैक्सीन
शुक्रवार को 2500 लोगों को चिह्नित कर टीका लगाया जाना था। चिह्नित किए गए लोगों में से 1992 ही टीकाकरण कराने पहुंचे। खास बात यह है कि इनमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि 1544 महिलाओं और 448 पुरुषों को टीका लगाया गया है। जो लोग शुक्रवार को टीकाकरण के लिए चिह्नित थे, उनमें कुछ गर्भवती महिलाएं थीं। इसके अलावा कुछ कर्मचारी बाहर थे। इन सभी को टीकाकरण के लिए नई तारीख का एसएमएस भेज दिया जाएगा।
टीकाकरण के बाद दो लोगों को हुई मामूली समस्या
शुक्रवार को टीकाकरण के बाद पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन अरुण कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उलझन होने लगी। फौरन ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने उन्हें संभाला। डॉ. जितेंद्र ने बताया कि यह सामान्य था, जो किसी भी टीकाकरण के बाद हो सकता है।
अब उनकी स्थिति सामान्य है। इसी तरह हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पलिया की आशा सोनी की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार देकर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि सोनी का स्वास्थ्य ठीक है। एहतियात के तौर पर उन्हें जिला अस्पताल में ही भर्ती कर लिया है।

फोटो-24- संडीला में टीका लगवाते सीएचसी अधीक्षक डॉ. मसूद आलम। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-4- जिला महिला चिकित्सालय में टीकाकरण के लिए पहुंची महिला स्वास्थ्यकर्मी के नाम लिस्ट से मिला- फोटो : HARDOI

फोटो-5- महिला स्वास्थ्यकर्मी के टीका लगाती वैक्सीनेटर। संवाद- फोटो : HARDOI